{"_id":"61ae65700ce1713ce17e2d31","slug":"district-bar-elections-punia-batra-and-wednesday-hit-tal-jojo-doubts-rohtak-news-rtk6319689126","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला बार चुनाव : पुनिया, बतरा व बुधवार ने ठोकी ताल, जोजो पर संशय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला बार चुनाव : पुनिया, बतरा व बुधवार ने ठोकी ताल, जोजो पर संशय
विज्ञापन
जिला बार में प्रधान पद के लिए साथी वकीलों के साथ नामांकन दाखिल करते संजीव बतरा। संवाद
जिला बार का चुनाव लड़ने के लिए नामांकन के पहले दिन 18 उम्मीदवारों ने फॉर्म भरे। इनमें तीन-तीन ने प्रधान व सचिव तो एक-एक ने उपप्रधान व लाइब्रेरियन के पद के लिए दावा किया है। 9 वकील बार की कार्यकारिणी के सदस्य बनना चाहते हैं। सोमवार को पुनीत पुनिया, संजीव बतरा व सुमित बुधवार ने प्रधान पद के लिए ताल ठोकी। वहीं जोजो के चुनाव लड़ने पर संशय बना हुआ है। मंगलवार को नामांकन का आखिरी दिन है। उसी दिन बार की मतदाता सूची फाइनल होगी।
प्रदेश के अंदर रोहतक की बार अहम स्थान रखती है, जिससे जुड़े वकील केंद्रीय मंत्री से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक रहे हैं। इसके अलावा सांसद व विधायक भी बन चुके हैं। हर साल जिला बार का चुनाव होता है। 2021 के चुनाव के लिए सोमवार को चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन 18 वकीलों ने नामांकन दाखिल किया है। अब मंगलवार को भी शाम चार बजे तक नामांकन होंगे, जबकि बुधवार को छंटनी की जाएगी। साथ में नाम वापसी भी उसी दिन होगी।
.......
ये आए पहले दिन आवेदन
पद नामांकन
प्रधान पुनीत पुनिया, संजीव बतरा व सुमित बुधवार
उपप्रधान धर्मबीर कल्सन
सचिव दीपक हुड्डा, रिंकू भटनागर व राजकरण पंघाल
लाइब्रेरियन सतीश आर्य
सह सचिव सुनीता
....
दलाल नहीं लड़ेंगे चुनाव
वहीं, बार के निवर्तमान प्रधान प्रमोद दलाल ने चुनाव न लड़ने का निर्णय लिया है, जबकि पूर्व प्रधान लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो के चुनाव लड़ने या न लड़ने पर अभी असमंजस बना हुआ है। बताया जा रहा है कि कई दिन से जोजो साथी वकीलों से मंत्रणा कर रहे हैं। रविवार रात को भी बातचीत का दौर चला, लेकिन जोजो ने पत्ते नहीं खोल, जबकि मंगलवार को नामांकन का आखिरी दिन है।
विज्ञापन
.....
आज फाइनल होगी मतदाता सूची
जिला बार की मंगलवार शाम तक मतदाता सूची फाइनल होगी। पिछली बार जहां करीब 2693 वोट थे, लेकिन इस बार मतदाताओं की संख्या 2300 या इससे कम रहने की उम्मीद है। सोमवार को 80 के करीब वकीलों ने अपना शपथ पत्र दाखिल किया। अब चुनाव कमेटी जांच-पड़ताल की वकीलों को वोट डालने की उम्मीद देगी।