फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   District Bar Elections: Lawyers' issues decided, this time Sheoran vs Laura

जिला बार चुनाव : वकीलों के मुद्दे तय, अबकी बार श्योराण बनाम लौरा

Tue, 05 Dec 2023 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 05 Dec 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
District Bar Elections: Lawyers' issues decided, this time Sheoran vs Laura
रोहतक। जिला बार चुनाव को लेकर वकीलों की सियासत की पिच तैयार हो गई है। नया दावेदार मैदान में नहीं आया तो अबकी बार मुकाबला अरविंद श्योराण बनाम सुरेंद्र लौरा होगा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर निशाना साधने की तैयारी कर ली है। इसके साथ ही सोमवार को चुनाव अधिकारी रणधीर सिंह सुहाग ने चुनाव प्रक्रिया घोषित कर दी, जिसके तहत सात दिसंबर को नामांकन दाखिल किए जाएंगे।
विज्ञापन

दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे बार की चुनाव प्रबंधन कमेटी की बैठक हुई। बैठक में कमेटी की ओर से 15 दिसंबर को होने वाले बार के चुनाव को पारदर्शी तरीके से करवाने का निर्णय लिया गया। अधिवक्ता रणधीर सिंह सुहाग (मुख्य चुनाव अधिकारी), अधिवक्ता रामनारायण सैनी (चुनाव अधिकारी), अधिवक्ता मंजीत सिंधु (सहायक चुनाव अधिकारी), अधिवक्ता जयपाल शर्मा (अतिरिक्त चुनाव अधिकारी) व जिला बार एसोसिएशन रोहतक के वरिष्ठ अधिवक्ता भी बैठक में मौजूद रहे। मुख्य चुनाव अधिकारी रणधीर सिंह सुहाग ने कहा कि जिला बार एसोसिएशन रोहतक का चुनाव अधिवक्ताओं के लिए एक बेहद ही महत्वपूर्ण है, जिसमें प्रधान, उप प्रधान, महासचिव, सह सचिव व लाइब्रेरी इंचार्ज का चुनाव किया जाएगा। ऐसे में चुनाव कमेटी का दायित्व बनता है कि चुनाव निष्पक्ष तरीके से करवाए जाएं।
विज्ञापन

........
यह रहेगा चुनाव कार्यक्रम

7 दिसंबर नामांकन सुबह 10 बजे से 4 बजे तक।
8 दिसंबर नामांकन की जांच सुबह 11 से 3 बजे तक।
9 दिसंबर नाम वापसी सुबह 11 से 3 बजे तक।
15 दिसंबर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान, इसके बाद मतगणना।
................
ईवीएम से करवाए जाएं चुनाव
प्रधान पद के दावेदार व लौरा खाप के प्रधान सुरेंद्र लौरा का कहना है कि बार चुनाव वे मुद्दों पर लड़ेंगे। चुनाव में बाहरी बनाम रोहतकी रहेगा। क्योंकि दूसरे दावेदार अरविंद श्योराण दादरी के रहने वाले हैं। साथ ही बार के कार्य के अंदर पारदर्शिता न होने का सवाल उठाएंगे। बताएंगे कि चुनाव अधिकारी तय होने के बावजूद मौजूदा प्रधान लोकेंद्र फौगाट खुद हर कार्य कर रहे हैं। प्रशासन से मांग की जाएगी कि चुनाव मतपत्रों की बजाए ईवीएम मशीन से प्रशासन की देखरेख व पर्यवेक्षक नियुक्त कर करवाए जाएं। वह 26 फरवरी 2023 को लौरा खाप के प्रधान भी बने हैं। साथ ही वकीलों के बीच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........
भालौठ के मूल निवासी हैं अरविंद
बार के प्रधान लोकेंद्र फौगाट ने दूसरे प्रत्याशी अरविंद श्योराण की ओर से विरोधी प्रत्याशी सुरेंद्र लौरा के सवालों का जवाब दिया है। फौगाट ने कहा कि अरविंद श्योराण बाहरी नहीं, बल्कि भालौठ गांव के मूल निवासी हैं। हालांकि परिवार दादरी चला गया था, लेकिन 30 साल अरविंद रोहतक में रह रहे हैं। यहीं पढ़ाई व वकालत की। प्रदेश में बार के चुनाव पंजाब और हरियाणा बार कौंसिल की तरफ से करवाए जाते हैं। प्रशासन का कोई संबंध नहीं है। कौंसिल की तरफ से नियुक्त पर्यवेक्षक की देखरेख में निष्पक्ष चुनाव होंगे। मतदाता सूची में 3301 वकील का नाम है। पंजाब और हरियाणा बार कौंसिल को कई वकीलों ने आपत्ति व्यक्त करवाई है। ऐसे में अगर कौसिंल अन्य वोटों को अनुमति देती है तो सूची में जोड़ा जाएगा। साथ ही नए प्रधान के आने तक निवर्तमान प्रधान काम करता है। चुनाव का कार्य चुनाव अधिकारी देखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed