फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   District Bar Election: Three nominations canceled, voter list final

जिला बार चुनाव : तीन नामांकन रद्द, मतदाता सूची हुई फाइनल

Thu, 09 Dec 2021 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
District Bar Election: Three nominations canceled, voter list final
जिला बार चुनाव की बिसात बिछ गई है। नामांकन वापसी व छंटनी के दिन बुधवार को तीन नामांकन रद्द हो गए। कारण बताया गया है कि लाइब्रेरी इंचार्ज के पद के लिए आवेदन करने वाले वकील सतीश आर्य ने बार की फीस जमा नहीं करवाई थी, जबकि कार्यकारिणी सदस्य के लिए आवेदन करने वाली महिला वकील ने तय समय सीमा में फीस जमा नहीं करवाई थी, जबकि दूसरे आवेदक का बार का एक साल का अनिवार्य अनुभव नहीं था। अब प्रधान व सचिव पद के लिए चार-चार, जबकि सह सचिव व उपप्रधान के लिए तीन-तीन उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। चारों पदों के लिए दाखिल नामांकन सही मिले हैं।
विज्ञापन

जिला बार चुनाव के लिए 17 दिसंबर को मतदान होना है। इसके लिए 6 व 7 दिसंबर को नामांकन दाखिल किए गए। प्रधान पद के लिए लोकेंद्र फौगाट, पुनीत पुनिया, सुमित बुधवार व संजीव बतरा, सचिव के लिए दीपक हुड्डा, दीपक, राजकरण पंघाल, रिंकू भटनागर, उपप्रधान पद के लिए धर्मबीर सिंह, मंजीत हुड्डा व रोहित सुहाग और सह सचिव के लिए सीमा सहरावत, सुनीता रानी व तृप्ता ने आवेदन किया था, जबकि लाइब्रेरियन के पद के लिए एकमात्र आवेदन वकील सतीश आर्य ने किया था, जो रद्द हो गया है।
विज्ञापन

60 वकीलों ने दावे व शपथ पत्र दिए, 111 दावे सही
जिला बार में एक साल में वकीलों की संख्या तो बढ़ गई, लेकिन मतदाताओं की संख्या कम हो गई है। पांच सदस्यीय चुनाव कमेटी ने मतदाता सूची को तय कर दिया है, लेकिन अभी हस्ताक्षर होने बाकी हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि पहले 2137 वकीलों की सूची फाइनल की गई थी। साथ ही उन वकीलों से दावे व आपत्ति मांगे थे, जिनका नाम सूची में नहीं था। 160 वकीलों ने दावे व शपथ पत्र दिए हैं। इसमें 111 दावे सही पाए गए, जिनको वोट डालने की अनुमति दे दी है। 11 वकील ऐसे हैं, जिनको मतदान के समय शपथ पत्र देना होगा, जबकि 36 सदस्यों को वोट डालने का अधिकार नहीं मिला है। क्योंकि किसी की फीस जमा नहीं थी तो किसी के कागजात में दूसरी कमियां थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......
2020 के चुनाव में 2693 थी मतदाताओं की संख्या
2020 में हुए जिला बार के चुनाव में मतदाताओं की संख्या 2693 थी, लेकिन इस बार सूची 2260 के करीब रह गई है। जबकि हर साल 300 के करीब नए वकील बार में शामिल होते हैं। बार के मतदाताओं की संख्या कम होने के सवाल पर चुनाव अधिकारी का कहना है कि काफी वकीलों ने फीस समय पर जमा नहीं करवाई हैं। इस कारण मतदाता संख्या कम हुई है।
.......
आठ दिन चलेगा चुनाव प्रचार, ऑनलाइन बढ़ी सक्रियता
चुनाव में उतरे वकील अब 16 दिसंबर तक प्रचार करेंगे, जबकि 17 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। बार से जुड़े एक वकील ने बताया कि अबकी बार चुनाव में खर्च कम होगा, क्योंकि प्रचार का मात्र एक सप्ताह मिला है। उम्मीदवार सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए हैं। साथ ही देर रात बैठकों का दौर तक शुरू हो गया है। इसके अलावा चैंबर टू चैंबर जाकर भी उम्मीदवार समर्थन मांग रहे हैं।

वर्जन
जांच-पड़ताल में लाइब्रेरी इंचार्ज के लिए एकमात्र आवेदन बकाया जमा न होने के कारण रद्द हो गया है, जबकि कार्यकारिणी सदस्यों के लिए जमा करवाए गए दो आवेदनों में भी कमी पाई गई। साथ ही मतदाता सूची तय हो गई है। मतदाताओं की संख्या 2260 के करीब रहेगी। अब 16 दिसंबर तक प्रचार चलेगा, जबकि अगले दिन वोट डाले जाएंगे।
- एडवोकेट अनिल बुधवार, चुनाव अधिकारी जिला बार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed