फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   District Bar Election: Jojo vs Batra for the third time in 4 years, Panghal retreats

जिला बार चुनाव : 4 साल में तीसरी बार जोजो बनाम बतरा, पंघाल पीछे हटे

Wed, 07 Dec 2022 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
District Bar Election: Jojo vs Batra for the third time in 4 years, Panghal retreats
जिला बार चुनाव को लेकर बिसात बिछ गई है। चार साल में तीसरी बार प्रधान पद के लिए निवर्तमान प्रधान लोकेंद्र फोगाट उर्फ जोजो की सीधी टक्कर संजीव बतरा से होगी। जोजो साल 2019 और 2021 में बतरा को हरा चुके हैं।
विज्ञापन

बुधवार को दोनों प्रत्याशियों ने साथी वकीलों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया, जिसमें बार की सियासत के पुराने दिग्गज पाला बदलकर एक-दूसरे खेमे में नजर आए। वहीं, प्रधान का चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके नसीब पंघाल चुनाव लड़ने से पीछे हट गए। प्रदेश की सियासत के अंदर जिला बार एसोसिएशन अहम स्थान रखती है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से लेकर पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, शहर के विधायक भारत भूषण बतरा, पूर्व सांसद शादीलाल बतरा सहित कई राजनीतिक हस्ती बार के सदस्य हैं।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी का हर साल चुनाव होता है। 16 दिसंबर को होने वाले बार चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन दाखिल किए गए। इसमें प्रधान पद के लिए दो, उप प्रधान के लिए तीन, महासचिव के लिए पांच, सह सचिव के लिए दो व लाइब्रेरी इंचार्ज के लिए दो नामांकन दाखिल किए गए। वीरवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि शुक्रवार को नाम वापसी का दिन रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार के इतिहास में जोजो एक बार उमेश से हारे थे, वहीं उमेश भारद्वाज साथ नजर आए
जिला बार का आठ बार चुनाव लड़ चुके लोकेंद्र फोगाट ने नौवीं बार चुनाव लड़ने के लिए बुधवार को अपने साथी वकीलों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ बार के पूर्व प्रधान उमेश भारद्वाज, पूर्व महासचिव दीपक भारद्वाज, पूर्व उप प्रधान अजय दुआ, महम के बार के निवर्तमान प्रधान प्रदीप ढाका, पूर्व उप प्रधान मनीष नरवाल, वरिष्ठ वकील रमेश अरोड़ा, एडवोकेट यशपाल चुघ, वकील विनोद अहलावत, राजेंद्र नागपाल, सुरेंद्र गुप्ता, केशव अत्री, अरविंद श्योराण, दयानंद रंगा, सुशील जुनेज व सहित अन्य वकील साथ नजर आए।
बतरा के साथ नजर आए दीपक कुंडू व बार कौंसिल के पूर्व चेयरमैन बिजेंद्र अहलावत
नामांकन के दिन चौंकाते हुए संजीव बतरा साथी वकीलों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। कभी जोजो के साथ पूर्व प्रधान दीपक कुंडू के अलावा नामांकन के समय बार कौंसिल के पूर्व चेयरमैन व वर्तमान में सदस्य बिजेंद्र अहलावत, पूर्व महासचिव नरेंद्र कौशिक, निवर्तमान महासचिव दीपक हुड्डा, पूर्व प्रधान प्रमोद दलाल, नसीब पंघाल, पूर्व प्रधान अनिल बुधवार, पूर्व महासचिव पुनीत पूनिया व वकील प्रदीप ब्रम्हाण भी साथ मौजूद रहे।

ये नामांकन हुए दाखिल
प्रधान
लोकेंद्र फोगाट उर्फ जोजो, संजीव बतरा
उपप्रधान
अजय ओहलान, करण सिंह नारंग, विजय कुमार छिक्कारा
महासचिव
अनिल कुमार शर्मा, मिस चेतना, एतबार सिंह, राजकरण पंघाल, रोहित सुहाग
सहसचिव
सुशीला देवी, यामिनी
कोषाध्यक्ष
सतीश कुमार तंवर, सतीश कुमार
बार कार्यकारिणी सदस्य के लिए 60 वकीलों ने किया नामांकन
बार के नियमों के तहत 50 से 60 सदस्य तक जिला बार की कार्यकारिणी के सदस्य बन सकते हैं। इसके लिए विनोद कुमार अहलावत, सज्जन कुमार धीमान, प्रेम नारायण शर्मा, रामदिया हुड्डा, तेजबीर दहिया, दीपक, रणबीर सिंह, रामकिशन सिहाग, आनंद कुमार रोहज, राकेश कुमार बिरला, अमित अहलावत, निर्मला देवी, रमन नहरा, देवेंद्र सिंह, हितेश कुमार कौशिक, सचिन सुहाग, प्रमोद कुमार राठी, योगेश, जयभगवान गुलिया, यशपाल, जितेंद्र कुमार, प्रवीन ढुल, विशाल शर्मा, जलवीर सिंह, जोगिंद्र सिंह चंडेला, मनोज कुमार, तृप्ता, बलविंदर सिंह, वियज कुमार चुघ, अनुराग सहारन, ललित कौशिक, देवेंद्र कुमार सैनी, विनीत वर्मा, दीपक बब्बर, सतनाम सिंह लुथरा, संदीप कटारिया, रिंकू भौरिया, सतीश कुमार कटारिया, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, राहुल शर्मा, साहिल अरोड़ा, राहुल दौलता, संजय जैन, भूपेंद्र पाल सिंह, अजमेर सिंह, मुकेश कुमार कश्यप, आनंद दुहन, संत कुमार, अभिमन्यु फोगाट, वजीर सिंह मलिक, ऋषि राज नारंग, आदित्य बंसल, अरविंद कुमार श्योराण, आशीष बुधवार, अश्वनी फोगाट, अरविंद कुमार, नीतीश, रमेश कुमार अत्री, सुरेश फोगाट व संदीप कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। नियमों के तहत जिला बार कार्यकारिणी के लिए मतदान नहीं होता, बल्कि सर्वसम्मति से जो नामांकन दाखिल हुए, सभी को सदस्य मान लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed