फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   distance education, mdu, university, admission, rohtak, student, haryana, 30 september, course

एमडीयू के डिस्टेंस कोर्सों की तारीख बढ़ी, बिना लेट फीस 30 तक होंगे दाखिले

Thu, 15 Sep 2016 02:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 15 Sep 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
distance education, mdu, university, admission, rohtak, student, haryana, 30 september, course
केपीएमजी का सैप सॉफ्टवेयर ठप होने से विद्यार्थियों और कर्मचारियों हो रही परेशानी - फोटो : amar ujala
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के तहत स्नातक और परास्नातक कोर्सों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियाें को विवि ने बड़ी राहत दी है। विद्यार्थियों की परेशानी को देखते हुए डीडीई ने यूजी और पीजी कोर्सों की प्रवेश सारिणी में बदलाव कर दिया है। अब विद्यार्थी बिना लेट फीस 30 सितंबर तक आनलाइन दाखिला ले सकेंगे। एक्सिस बैंक में चालान जमा कराने की आखिरी तिथि सात अक्तूबर कर दी गई है।
विज्ञापन


बता दें कि दूरस्थ शिक्षा निदेशालय (डीडीई) के पीजी-यूजी कोर्सों के लिए जर्मनी की निजी कंपनी केपीएमजी ने सैप सॉफ्टवेयर तैयार किया है। दाखिले के समय सॉफ्टवेयर ठीक से काम नहीं कर रहा है। इस वजह से नए और पुराने विद्यार्थियों के आनलाइन आवेदन नहीं हो पा रहे हैं। सामान्य वर्ग के चालान एससी में जनरेट हो रहे हैं तो पासवर्ड काम नहीं कर रहे हैं। इससे विद्यार्थी और विश्वविद्यालय के कर्मचारी परेशान हो रहे हैं। इस समस्या को अमर उजाला ने 13 सितंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। बिना विलंब शुल्क तिथि बढ़ाने की संभावना भी जता दी थी।
विज्ञापन


डीडीई के पीजी और यूजी कोर्सों में दाखिले के लिए चालान जनरेट होने की बिना विलंब शुल्क आखिरी तारीख 15 सितंबर थी। इस वजह से प्रदेश के विभिन्न जिलों से काफी संख्या में विद्यार्थी विवि पहुंच रहे। विद्यार्थियों की तादाद बढ़ते देख डीडीई ने चालान जमा कराने और आवेदनों में त्रुटियों को ठीक करने के लिए बुधवार को करीब सात काउंटर बनाए। साथ ही त्रुटियों को ठीक करने के लिए निजी कंपनी केपीएमजी के कर्मचारी भी बुलाए। लेकिन सभी काउंटरों के बाहर शाम तक लंबी लाइनें लगी रही। यही नहीं, विभाग में छात्रों के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया। इस दौरान करीब पांच सिक्योरिटी गार्ड लगाए गए, जिनसे छात्रों की कहासुनी हो गई। सात काउंटर बनाने और निजी कंपनी के कर्मचारियों को बैठाने के बाद भी छात्रों को दो-दो घंटे इंतजार करना पड़ा। हालांकि, बाद में तारीख बढ़ने की खबर सुनते ही विद्यार्थियोें को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


500 रुपये विलंब शुल्क के साथ दाखिले होंगे 31 अक्तूबर तक

डीडीई कोर्सों में 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 31 अक्तूबर तक बैंच चालान सृजित किया जा सकेगा। इसके बाद सात नवंबर तक एक्सिस बैंक में चालान जमा कराना होगा। 15 नवंबर तक प्रवेश फार्म की प्रिंट कॉपी तथा बैंच चालान की कापी डीडीई कार्यालय में जमा की जा सकेगी। नई सारिणी के साथ 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ 30 दिसंबर तक बैंच चालान सृजित किए जा सकेंगे। छह जनवरी 2017 तक एक्सिस बैंक में चालान जमा होंगे। प्रवेश फार्म की कॉपी एवं बैंक चालान की कापी 13 जनवरी तक जमा होगी।

इन कोर्सों में होंगे दाखिले

दूरस्थ शिक्षा निदेशालय (डीडीई) के तहत बीए, बीकाम, बि लिब एंड इंफोर्मेशन साइंस, एमए-हिंदी, अंग्रेजी संस्कृत, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, अर्थशास्त्र, इतिहास, एमएससी-गणित, एमकाम और मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफोर्मेशन साइंस में पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं।

परेशान छात्र बोले

बीए फाइनल में दाखिला लेना है, लेकिन आनलाइन पोर्टल में बीए सेकेंड ईयर दिखा रहा है। इसे ठीक कराने के लिए 8, 12 और 14 सितंबर को आए थे। बुधवार को भी डेढ़ घंटा लाइन में खड़े होने के बाद भी नंबर नहीं आया। जब विभाग में जाना चाहते हैं तो सिक्योरिटी गार्ड रोक रहे हैं।
- मंदीप, भिवानी

भाई को बीए फाइनल ईयर में दाखिला लेना है। आनलाइन आवेदन होने में दिक्कत आ रही है। समस्या ठीक कराने के लिए दो बार आ चुके हैं। खड़े-खड़े भी परेशान हो चुके हैं। न ही बाहर बैठने की व्यवस्था है और न ही पानी के इंतजाम हैं। घंटों लाइन में खड़े रहे, जब नंबर आया तो लंच का समय हो गया।
- दीपक, हिसार

पढ़ना तो सिरदर्दी बन गया है। विवि के कर्मचारी बिल्कुल भी सहयोग नहीं कर रहे हैं। डीडीई के स्वागत कक्ष पर एक भी कर्मचारी नहीं है कि जानकारी दे दे। विभाग में जाना चाहते हैं तो सिक्योरिटी गार्ड जाने नहीं दे रहे। इतनी दूर से भाड़ा लगाकर कई बार आ चुका हूं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

- अनिल कुमार, जींद

अब संशोधित प्रवेश सारिणी के तहत बगैर विलंब शुल्क के बैंक चालान सृजित करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर होगी। इसके बाद एक्सिस बैंक में चालान जमा कराने की अंतिम तिथि सात अक्तूबर होगी। साथ ही, प्रवेश फार्म की प्रिंट कॉपी, बैंक चालान डीडीई कार्यालय में जमा कराने की अंतिम तिथि 14 अक्तूबर होगी। डीडीई पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
- प्रो. कुलदीप सिंह छिक्कारा, निदेशक, डीडीई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed