{"_id":"5e9b4ab58ebc3e72bd712160","slug":"distance-education-deputy-director-in-gju-dr-sanjay-tiwari-died-after-heart-attack-rohtak-news-rtk551395577","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजवि में दूरस्थ शिक्षा के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. संजय तिवारी को हार्ट अटैक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजवि में दूरस्थ शिक्षा के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. संजय तिवारी को हार्ट अटैक, मौत
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. संजय तिवारी की शनिवार शाम को हार्ट अटैक के बाद मौत हो गई। वे करीब 45 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार रविवार को रेवाड़ी में होगा। वे मूल रूप से रेवाड़ी के रहने वाले थे और 2005 में उन्होंने गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर ज्वाइन किया था। वे फाइनेंस मैनेजमेंट के प्रोफेसर थे। रविवार शाम करीब चार बजे अचानक डा. तिवारी की तबियत खराब हो गई थी। विवि के एक अन्य प्रोफेसर उन्हें अस्पताल लेकर गए। जिंदल अस्पताल में उनका इलाज शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार उनका हार्ट भी ऑपरेशन भी करना पड़ा, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए।
हर रोज करते थे योगा, छह माह पहले हुए थे जुड़वा बच्चे
विवि में उनके साथ रहने वाले अन्य शिक्षकों ने बताया कि प्रो. तिवारी हर रोज सुबह ग्राउंड में टहलने जाते थे। वे बेहद शालीन स्वाभाव के थे और लॉकडाउन के दौरान हर रोज घर में योगा करते थे। प्रो. तिवारी टीचिंग एसोसिएशन में भी उप-प्रधान सहित विभिन्न पदों पर रहे थे।