फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Distance education acridation given to kuk

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी को मिली डिस्टेंस की मान्यता

Fri, 04 Sep 2015 02:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 04 Sep 2015 02:29 AM IST
विज्ञापन
डिस्टेंस की मान्यता को लेकर चल रही जद्दोजहद में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी को हरी झंडी मिल गई है। मान्यता मिलने के बाद यूनिवर्सिटी में एडमिशन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई। हालांकि अभी एमडीयू को मान्यता नहीं मिली है, लेकिन प्रबंधन का दावा है कि इस सप्ताह ही डिस्टेंस की मान्यता मिल जाएगी।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र और एमडीयू यूनिवर्सिटी में काफी समय से डिस्टेंस की मान्यता को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों यूनिवर्सिटी यूजीसी के नियमों को पूरा नहीं कर पा रही थी। शर्त पूरी करने के बाद यूजीसी ने बुधवार को कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की मान्यता को हरी झंडी दे दी है। फैशन डिजाइनिंग और डिफेंस के दो कोर्स बंद कर दिए गए हैं, जबकि बाकी कोर्स, प्रोफेशनल कोर्स और लिट्रल एंटी कोर्सों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी को मान्यता मिलने के बाद करीब 25 हजार विद्यार्थियों को फायदा होगा।
विज्ञापन


उधर, एमडीयू को अभी मान्यता नहीं मिली है। बृहस्पतिवार को रजिस्ट्रार डॉ. एसपी वत्स और डायरेक्टर डिस्टेंस प्रो. नसीब सिंह गिल ने यूजीसी में जाकर अधिकारियों से बातचीत की। प्रो. गिल ने बताया कि उनकी सभी शर्तें पूरी कर दी गई हैं। उम्मीद है कि इस सप्ताह के अंदर यूजीसी की तरफ से मान्यता मिल जाएगी। गौरतलब है कि एमडीयू में प्रतिवर्ष लगभग पचास हजार से अधिक विद्यार्थी डिस्टेंस में एडमिशन लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी को यूजीसी से डिस्टेंस की मान्यता मिल गई है। यूनिवर्सिटी के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए भी यह बड़ी खुशखबरी है।
- प्रो. रजनीश कुमार शर्मा, डायरेक्टर डिस्टेंस, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed