{"_id":"66d4fd78340c066f380529be","slug":"diseases-are-growing-in-the-pits-of-indifference-rohtak-news-c-17-roh1020-495537-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: उदासीनता के गड्ढों में पनप रहीं बीमारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: उदासीनता के गड्ढों में पनप रहीं बीमारियां
विज्ञापन
01सीटीके31..छोटू राम चौक पर गड्ढे में भरा पानी। संवाद
रोहतक। शहर के कई इलाकों और सड़कों से वीरवार को हुई बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पाई है। दूषित पानी में मक्खी, मच्छर पनप रहे हैं। इससे डेंग, मलेरिया, डायरिया समेत कई बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। बरसात के मौसम में बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है। अस्पतालों में ज्यादातर मरीज डायरिया, पेट दर्द और वायरल के ही पहुंच रहे हैं। यह बीमारियां साफ-सफाई की कमी के कारण होती है।
टीबी अस्पताल के सामने कचरे का लगा ढेर
गोहाना रोड स्थित टीबी अस्पताल के सामने सड़क के बीचों बीच बारिश का पानी जमा है। इसके साथ ही कचरा पड़ा हुआ है। इसमें मक्खियां भिनभिना रही हैं। इससे दुर्गंध के कारण पास से गुजरने वाले राहगीर मुंह ढक कर चलने को मजबूर हैं।
बस स्टैंड के सामने भरा रहता है पानी
विभिन्न गंतव्यों तक पहुंचने के लिए रोजाना हजारों यात्री नया बस स्टैंड से सफर करते हैं। बारिश के बाद बस स्टैंड के सामने और अंदर पानी भर जाता है। इसमें उत्पन्न मच्छरों से डेंगू व मलेरिया फैलने का खतरा रहता है। विभाग की ओर से इस ओर ध्यान नहीं दिया गया है। न ही दवा का छिड़काव ही किया गया है।
विज्ञापन
कई इलाकों जमा रहता है पानी
गांधी कैंप, सुभाष चौक, छोटूराम चौक, पब्लिक हेल्थ कार्यालय के सामने पानी भर जाता है। इससे कीचड़ की समस्या भी हो जाती है। धूप के सहारे पानी सूखने का इंतजार होता है। शहर में ऐसे कई इलाके हैं जहां पानी निकासी नहीं होती है।
डेंगू के लक्षण
-तेज बुखार का होना।
-शरीर में दर्द होना।
-भूख न लगना।
-जोड़ों में दर्द।
-थकान और बेचैनी महसूस करना।
-उल्टी आना।
-पेट दर्द।
-बार-बार मुंह सूखना।
-मसूड़ों से खून आना, आदि।
इस मौसम में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। डायरिया, डेंगू, मलेरिया समेत कई बीमारियाें का इस मौसम में फैलने का सबसे ज्यादा खतरा रहता है। बुखार होने पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें।
-डॉ. पवन, जनरल फिजिशयन, नागरिक अस्पताल