फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Discussion on new education policy and fee hike

Rohtak News: नई शिक्षा नीति और फीस वृद्धि पर हुआ मंथन

Sat, 22 Jun 2024 05:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Discussion on new education policy and fee hike
21सीटीके63...एमडीयू में छात्र संगठनों ने संयुक्त बैठक के दौरान मौजूद छात्र। स्रोत:संगठन
रोहतक।
विज्ञापन

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) छात्र संगठनों ने संयुक्त रूप से बैठक कर राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 का विरोध किया। साथ ही विवि प्रशासन को शिक्षा को गरीबों से दूर करने वाले किसी भी फैसले या नीति को विवि में लागू नहीं होने देने की चेतावनी दी। संयुक्त छात्र संघर्ष समिति एमडीयू ने शुक्रवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया।
एमडीयू कैंपस में हुई संयुक्त बैठक में नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (एनएसओ), शहीद भगत सिंह छात्र संगठन, एनएसयूआई, डाॅ. अंबेडकर मिशनरीज विद्यार्थी एसोसिएशन, जन सेवक छात्र संघ मुख्य रूप से मौजूद रहे। इन छात्र संगठनों ने बैठक कर नई शिक्षा नीति और फीस वृद्धि के मामले पर मंथन हुआ। छात्र संगठनों ने कहा कि सरकार के फैसला गरीब छात्रों को शिक्षा से वंचित करने वाला है। कुछ छात्र नेता अपनी झूठी शाबाशी के चक्कर में आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। एमडीयूू एक शोध का केंद्र है। इसमें शोध कराना मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। नई शिक्षा नीति युवाओं के साथ बड़ा धोखा है। इसमें शिक्षा क्षेत्र को निजीकरण की तरफ ले जाना है। इस यह एक सरकारी शिक्षण संस्थान है। इसी मापदंड से फीस और कोर्स तय हो। सरकार की गलत नीति को किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

इस दौरान सुधीर कुमार सहारन, प्रदीप मोटा, विक्रम सिंह डुमोलिया, छात्र नेता हितेश लाठर, प्रवीण मलिक, आदर्श बुरा, मुकुल, हिमांशु देशवाल प्रमुख रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed