फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Discussion in the meeting on preparation of Developed India Youth Parliament

Rohtak News: विकसित भारत युवा संसद की तैयारी पर बैठक में चर्चा

Wed, 05 Mar 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 05 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Discussion in the meeting on preparation of Developed India Youth Parliament
जींद। राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक की अध्यक्षता में विकसित भारत युवा संसद 2025 की तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। प्राचार्य ने कहा कि विकसित भारत युवा संसद युवाओं को नीति निर्माण, सामाजिक मुद्दों और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में सक्रिय रूप से भाग लेने का अवसर प्रदान करता है। यह आयोजन युवाओं को सार्वजनिक मुद्दों से जुड़ने, आम जनता की राय को समझने, अपने विचार स्पष्ट रूप से व्यक्त करने और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने में सहायक होगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि विकसित भारत युवा संसद के लिए एक समन्वय समिति का गठन किया जाए। गठित समिति में राजकीय महाविद्यालय जींद के प्राचार्य सत्यवान मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी, नेहरू विकास केंद्र और एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर सदस्य होंगे। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर 150 प्रतिभागी भाग लेंगे। 16 और 17 मार्च को आयोजित होने वाले जिला नोडल राउंड के माध्यम से जींद जिले से दस प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा, जो स्टेट चैंपियनशिप राउंड में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed