{"_id":"663f281f2b609148bc084d7e","slug":"dirty-water-is-coming-into-homes-people-are-falling-ill-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-110228-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: घरों में आ रहा गंदा पानी, लोग पड़ रहे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: घरों में आ रहा गंदा पानी, लोग पड़ रहे बीमार
Sat, 11 May 2024 01:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 11 May 2024 01:41 PM IST
विज्ञापन
झज्जर। गर्मी लगातार बढ़ रही है और तापमान 41 डिग्री तक पहुंच चुका है। ऐसे में पानी की मांग बढ़ रही है। शहर की कई कालोनियों में पिछले कई दिनों से गंदा और बदबूदार पानी सप्लाई हो रहा है। इस कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं और उल्टी, दस्त के शिकार हो रहे हैं। सिविल अस्पताल के उल्टी, दस्त के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
शहर के वार्ड नंबर 9, 10, 11 और 12 में पिछले 15 दिन में से गंदा पानी आ रहा है। लोगों का कहना है कि लगभग आधे घंटे तक काला व बदबूदार पानी आता है। उसके बाद भी साफ पानी में बदबू आती है। यह पानी पीने लायक नहीं होता, लेकिन मजबूरन पानी पीना पड़ रहा है। इसकी शिकायत लोग कर चुके हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ है। जन स्वास्थ्य विभाग ने गंदे पानी को देखते हुए शहर में अवैध कनेक्शनों को लेकर अभियान शुरू कर दिया है। अवैध कनेक्शन करने वाले लोगों को नोटिस भी दिए जा रहे हैं। इसके अलावा नाली से होकर गुजरने वाले कनेक्शनों को हटवाने का काम किया जा रहा है ताकि गंदा पानी घरों में सप्लाई न हो सके। यदि पूरे शहर की बात करें तो लगभग 2500 से अधिक अवैध कनेक्शन हैं। इसमें से अब तक केवल 29 पानी के कनेक्शन ही काटे गए हैं। इनमें से कुछ कनेक्शन अवैध तो कुछ लीकेज थे। कुछ कनेक्शनों को लोगों ने समय लेकर खुद भी ठीक कराया है।
अस्पताल में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या
गर्मी के चलते सिविल अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सबसे ज्यादा मरीज उल्टी, दस्त के आ रहे हैं। बच्चे भी उल्टी, दस्त का शिकार हो रहे हैं, ऐसे में चिकित्सकों ने बच्चों को ओआरएस पिलाने की सलाह दी है। साथ ही गर्मी में बाहर न निकलने और जरूरी होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी है। चिकित्सकों का कहना है कि यदि बाहर जाना है तो सिर पर कपड़ा रखकर बाहर निकले ताकि हीट स्ट्रोक न हो सके।
विज्ञापन
यह भी जानें
पानी के कुल कनेक्शन - 14000
पानी के अवैध कनेक्शन - 4500
सीवर के कुल कनेक्शन - 6599
सीवर के अवैध कनेक्शन - लगभग 2500
अवैध कनेक्शनों को लेकर कार्रवाई जारी है। जहां अवैध कनेक्शन मिलता है तो पहले नोटिस दिया जाता है। उसके बाद कार्रवाई की जाती है।
नवीन, एसडीओ, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, झज्जर