फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dirt in the trunk of Water Works 2

Rohtak News: वाटर वर्क्स दो की डिग्गी में गंदगी

Wed, 26 Jun 2024 10:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Dirt in the trunk of Water Works 2
रोहतक। झज्जर चुंगी स्थित जलघर दो की डिग्गी गंदगी से पटी पड़ी है। पानी में साफ-साफ काई और गंदगी नजर आ रही है। हालांकि यह पानी ट्रीटमेंट के बाद ही लोगों के घरों में पहुंचता है। वहीं विभाग का कहना है कि अक्सर डिग्गी की सफाई की जाती है, लेकिन टैंक को देखकर यह प्रतीत ही नहीं होता है इसकी पिछले कई साल से सफाई भी हुई है।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को 31वां शिविर लगाया गया। इस शिविर से पहले विभाग ने श्रीराम नगर, सुनारिया चौक, अमृत कॉलोनी, कुंज विहार व गोकुल कॉलोनी में मुनादी कराई। इसके बावजूद बुधवार को शिविर में एक भी जनशिकायत नहीं आई। टेंट में लगी कुर्सियां खाली रही। विभाग की ओर जनशिकायत रजिस्टर करने की जिम्मेदारी सुपरवाइजर अनिल को दी गई थी। सुपरवाइजर ने बताया कि शिविर से पहले मुनादी करा दी गई थी, लेकिन उपभोक्ता नहीं पहुंचे। डिग्गी की सफाई कराई जाती है। डिग्गी 15 फीट गहरी है, ऐसे में पानी में उतरकर सफाई करना संभव नहीं है। साथ ही कोई आधुनिक मशीन भी उपलब्ध नहीं है जिससे पानी की ऊपरी व निचली सतह की सफाई की जा सके। जब गंदगी किनारे पर आ जाती है तो उसे साफ कर दिया जाता है।
विज्ञापन


हर शिविर से पहले मुनादी कराई जा रही है। उपभोक्ताओं को शिकायत के लिए पहुंचना चाहिए। इससे हमें भी इलाके की पानी की समस्या की जानकारी होती है और उसका समाधान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आरके शर्मा, अधीक्षण अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed