फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Director Administrator will handle Haryana Boxing Association office

हरियाणा: बॉक्सिंग संघ कार्यालय संभालेंगे निदेशक प्रशासक, प्रदेश बॉक्सिंग संघ की गोपनीय बैठक में फैसला

Sun, 20 Mar 2022 11:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 20 Mar 2022 11:50 PM IST
सार

हरियाणा बॉक्सिंग संघ की गोपनीय बैठक में विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों ने नया पद सृजित करने का फैसला लिया।

विज्ञापन
Director Administrator will handle Haryana Boxing Association office
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के बॉक्सिंग खिलाड़ियों के लिए राहत भरी खबर है। अब जल्दी ही बॉक्सिंग नई रफ्तार पकड़ेगी। इसके लिए न केवल जल्द टूर्नामेंट कराए जाएंगे, बल्कि इस खेल को भी प्रोत्साहन मिलेगा। इसके लिए हरियाणा बॉक्सिंग संघ ने नई रणनीति तैयार करते हुए बॉक्सिंग के बेहतर भविष्य के लिए निदेशक प्रशासक नियुक्त करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


रविवार को शहर के सेक्टर 14 स्थित संघ कार्यालय में हुई बैठक में संघ कार्यालय संभालने की व्यवस्था के तहत सर्वसम्मति से निदेशक प्रशासक का नया पद सृजित किया गया। यह अधिकारी हर समय कार्यालय में उपस्थित रहकर कार्यालय को गति देगा।
विज्ञापन


इसके अलावा जल्द टूर्नामेंट कराने समेत कुछ अन्य एजेंडों पर भी सहमति बनी। फरीदाबाद के सचिव उमाशंकर ने एक टूर्नामेंट करवाने की जिम्मेदारी ली है। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेशाध्यक्ष मेजर सत्यपाल सिंधु ने की। संघ की डिसिप्लीनरी कमेटी के चेयरमैन डॉ. रविंद्र राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ की विशेष बैठक में हिसार व पंचकूला यूनिट के नए पदाधिकारी बनाए गए हैं। हिसार यूनिट के पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। हिसार यूनिट प्रधान भगत सिंह व सचिव रविंद्र पान्नू बनाए गए हैं। इसी तरह पंचकूला यूनिट के प्रधान कर्नल अशोक, सचिव आदित्य बिसला और कोषाध्यक्ष विरेंद्र दांगी को बनाया गया है।

बैठक में अर्जुन अवॉर्डी राजकुमार सांगवान, अर्जुन अवॉर्डी दिनेश सांगवान, ओलंपियन अर्जुन अवॉर्डी जयभगवान, ओलंपियन सुमित सांगवान, इंटरनेशन बॉक्सर विक्रम ढुल, सोमबीर अहलावत, हितेश देशवाल झज्जर यूनिट, कैप्टन प्रवीर, कुरुक्षेत्र से डॉ. हवा सिंह, सोनीपत से सुनील सैनी, रणबीर गोयत, सिरसा यूनिट प्रधान बलजीत सिंह, सचिव सतबीर कौर, यशपाल अहलावत, सुनील कुमार पानीपत यूनिट, संजय श्योराण, सोमबीर अहलावत, वेद प्रकाश जींद, अजमेर पान्नू, नीरज यादव सचिव अंबाला, अनिल शर्मा सचिव यमुनानगर, गुलशन पांचाल सचिव महेंद्रगढ़, मनोज खान, भगत सिंह मौजूद रहे।

हरियाणा के खिलाड़ी जीत रहे मेडल
बॉक्सर मनोज ने कहा कि संघ के प्रदेशाध्यक्ष मेजर सत्यपाल सिंधु के नेतृत्व में जूनियर, सब जूनियर व सीनियर खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। देश में जीते जा रहे 20 में से 15 मेडल हरियाणा के खिलाड़ी जीत रहे हैं। संघ के कार्यकारी सचिव रवींद्र पान्नू ने कहा कि हाल ही में एशियन दुबई व जॉर्डन में हुई चैंपियनशिप में विजेता खिलाड़ियों में 70 प्रतिशत हरियाणा के ही मेडलिस्ट रहे हैं।

अब प्रदेश के बच्चों के लिए शिविर भी लगाए जाएंगे। इसमें बॉक्सिंग को आगे बढ़ाने के लिए कोचिंग दी जाएगी। ओलंपियन जयभगवान, बॉक्सर दिनेश ने भी अपने विचार रखे। हिसार यूनिट प्रधान भगत सिंह ने कहा कि संघ से मिली जिम्मेदारी पर खरा उतरने के लिए मेहनत से काम किया जाएगा। बैठक में पास हुए महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर सर्वसम्मत्ति से फैसला हुआ है। यह बॉक्सिंग के लिए भविष्य में नए आयाम स्थापित करेगा। 

बॉक्सिंग संघ की बैठक हुई है। इसमें विभिन्न जिलों के प्रधान व अन्य प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया है। इसमें सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं और बॉक्सिंग को भविष्य में नए आयाम देने पर जोर दिया गया है। - ओमबीर हुड्डा, कार्यकारिणी सदस्य, हरियाणा बॉक्सिंग संघ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed