फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dilbag became the head of the Sarva Karamchari Sangh Kalanaur Executive

Rohtak News: दिलबाग बने सर्व कर्मचारी संघ कलानौर कार्यकारिणी के प्रधान

Fri, 22 Aug 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 22 Aug 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Dilbag became the head of the Sarva Karamchari Sangh Kalanaur Executive
कलानौर के जलघर में शुक्रवार को ​​​त्रिवार्षिक सम्मेलन के दौरान शपथ लेते नई कार्यकारिणी के सदस्य - फोटो : संवाद
कलानौर। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा कलानौर ब्लॉक का त्रिवार्षिक सम्मेलन हुआ। इसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। दिलबाग कटेसरा को प्रधान, श्रवण को सचिव, राजेश खासा को कोषाध्यक्ष, तनुज बागड़ी को उप प्रधान व चतर सिंह बागड़ी को सह सचिव चुना गया।
विज्ञापन

कलानौर जलघर में शुक्रवार को प्रधान राजेश खासा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसका संचालन जिला सचिव मनजीत पांचाल ने किया। चुनाव पर्यवेक्षक के तौर पर राज्य कमेटी सदस्य प्रेम घिलोडिया, जिला प्रधान कर्मवीर सिवाच, कोषाध्यक्ष जोगेंद्र दलाल, वरिष्ठ उप प्रधान शिव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

संघ के सदस्य मनजीत पांचाल ने बताया कि भाजपा सरकार लंबे समय से कर्मचारियों की किसी भी मांग का समाधान नहीं कर रही है। सरकार लगातार कर्मचारी विरोधी नीतियों को लागू कर रही है। इस कारण कर्मचारियों में भारी रोष है। भाजपा सरकार सार्वजनिक उपक्रमों को निजी हाथों में सौंप रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांगों को सरकार के खिलाफ संघर्ष करके लागू करवाने के लिए कलानौर ब्लॉक की नई कमेटी गठित की गई। उन्होंने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली, कच्चे कर्मचारियों को पक्के करना, हरियाणा का अलग से वेतन आयोग गठित करना, एक्सग्रेसिया की सभी शर्तों को हटाना आदि कर्मचारियों की मुख्य मांगें है। इस मौके पर राकेश लकड़ा, प्रदीप कुमार, विकास नहरा, जोगिंदर डांगी व भीम आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed