{"_id":"663185bac9c745620c0f0b24","slug":"dilapidated-roads-of-sector-13-will-be-constructed-rs-6-crore-will-be-spent-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-107096-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सेक्टर-13 की जर्जर सड़कों का होगा निर्माण, 6 करोड़ होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सेक्टर-13 की जर्जर सड़कों का होगा निर्माण, 6 करोड़ होंगे खर्च
Wed, 01 May 2024 05:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 01 May 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-13 की टूटी सड़कों को सुधारने का काम जल्द शुरू हो जाएगा। इसके लिए एचएसवीपी ने पूरी तैयारी कर ली हैं। सेक्टर 13 की 12, 18 और 24 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाएगा। यह सड़कें तारकाेल की बनाई जाएंगी। एचएसवीपी ने सड़कों के निर्माण का आचार संहिता लगने से पहले ही वर्क आर्डर दे दिया था। संबंधित ठेकेदार की ओर से जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। लगभग छह करोड़ रुपये इन सड़कों के निर्माण पर खर्च किए जाएंगे। सड़कें बनने के बाद यहां के निवासियों का काफी राहत मिलेगी।
दरअसल, सेक्टर 13 में कई वर्ष पहले सड़कें बनाई गई थी। अब यह पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं। यहां वाहन लेकर चलना तो दूर पैदल चलना भी लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। सेक्टर की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से कई बार अधिकारियों को मांग पत्र सौंपकर इनकी मरम्मत करने या फिर नए सिरे से बनाने की मांग की गई थी। लंबे समय से चली आ रही मांग पर कार्रवाई करते हुए एचएसवीपी ने पिछले दिनों सेक्टर-13 की सभी सड़कों की विशेष मरम्मत का एस्टीमेट बनाया था। एचएसवीपी मुख्यालय से एस्टीमेट पास करते हुए इसका बजट जारी कर दिया था। सेक्टर-13 में 5 करोड़ 94 लाख की लागत से 12, 18 व 24 मीटर चौड़ी की सड़कों को बनाने के लिए बाद में टेंडर लगा दिया था। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद आचार संहिता लगने से पहले ही एचएसवीपी के अधिकारियों ने ठेकेदार को वर्क आर्डर दे दिया था। अब जल्द ही इनका काम शुरू हो जाएगा और लोगों को काफी राहत मिलेगी। सेक्टर-13 के आरडब्ल्यूए के सदस्य संजीव छिकारा ने बताया कि सेक्टर-13 की सभी सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। कई बार एचएसवीपी के अधिकारियों से मिलकर सड़कें बनवाने की मांग की थी। अगर सड़कें नए सिरे से बनेंगी तो लोगों को काफी फायदा होगा।
सेक्टर-13 की सड़कों को बनाने का काम जल्द शुरू हो जाएगा। इसके लिए वर्क ऑर्डर पहले ही दिया जा चुका है। 12, 18 और 24 मीटर चौड़ी सड़कों का निर्माण होगा। सड़कें तारकाेल की बनाई जाएंगी। अब ठेकेदार को जल्द से जल्द काम शुरू करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
- कामेश, जेई, एचएसवीपी, बहादुरगढ़।