फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Diksha honored for bringing two medals

Rohtak News: दीक्षा को दो पदक लाने पर किया सम्मानित

Wed, 17 Apr 2024 05:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 17 Apr 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Diksha honored for bringing two medals
साल्हावास। राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय लड़ायन में दीक्षा को राष्ट्रीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता बिहार के पटना में 6 अप्रैल से 9 अप्रैल 2024 को संपन्न हुई। खिलाड़ी ने लंबी कूद में कांस्य पदक व तिहरी कूद में रजत पदक प्राप्त करने पर 36 सर्वजातीय जाखड़ खाप ने परंपरा के अनुसार 11000 रुपये व एक मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। साथ ही राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय लड़ायन के समस्त स्टाफ व विद्यालय प्राचार्य दिलबाग सिंह ने 2100 रुपये की माला व एक मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सुनील जाखड़ प्रधान सतगामा जाखड़ खाप ने बताया कि कोई भी लड़का या लड़की खेलों के क्षेत्र में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक लाता है, उसे जाखड़ खाप सम्मानित करती है। इस अवसर पर अमादल शाहपुर के सरपंच, लड़ायन के सरपंच अनीता देवी, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी कोच राजबाला, जय भगवान कोच, संगीता कोच, साहब सिंह कोच, राजू कोच, संजय कोच व सूबेदार रणवीर सिंह साल्हावास उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed