{"_id":"bd725bb7fa39c486899c68809799a6fc","slug":"digvijay-prevented-from-entering-the-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिग्विजय को कॉलेज में घुसने से रोका तो बवाल मचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिग्विजय को कॉलेज में घुसने से रोका तो बवाल मचा
रोहतक/ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2013 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा सांपला स्थित छोटूराम महिला महाविद्यालय में इनसो के राष्ट्रीय
विज्ञापन
अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला की युवा चेतना यात्रा को कॉलेज के अंदर आने
से रोक दिया गया। कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया, जिसको लेकर इनेलो
कार्यकर्त्ताओं ने जमकर बवाल मचाया।
कॉलेज परिसर में भाषण सुनने आई छात्राओं को पुलिसकर्मियों ने कक्षाओं में अंदर भेज दिया। बाद में दिग्विजय सिंह ने कॉलेज के बाहर से भाषण दिया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से तानाशाही पर उतर आई है और जनता की आवाज को लाठी व गोली के दम पर बंद करवानी चाहती है।
बुधवार सुबह करीब दस बजे इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला के नेतृत्व में युवा चेतना यात्रा सांपला स्थित सर छोटूराम महिला महाविद्यालय पहुंची। कॉलेज प्रबंधन ने पहले ही मुख्य गेट पर ताला लगवा दिया और पुलिस बल को तैनात करवा दिया। इनसो व इनेलो कार्यकर्त्ताओं ने गेट खुलवाने का प्रयास किया, परंतु पुलिसकर्मियों ने गेट खोलने से इंकार कर दिया। कक्षाओं से छात्राएं कॉलेज परिसर में एकत्रित होने लगी तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें वापिस भेज दिया। यह देख कार्यकर्त्ता भड़क गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। गेट न खुलता देख दिग्विजय सिंह ने बाहर से भाषण देना शुरू कर दिया।
इस दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि सरकार युवा चेतना यात्रा को मिल रहे छात्रों के अपार समर्थन से बौखला गई है और उन्हें अहसास हो गया है कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है। इसी बौखलाहट में कांग्रेस ने तानाशाही दिखाते हुए सांपला के राजकीय कॉलेज में उन्हें सुनने आ रही छात्राओं को पुलिस की लाठी के दम पर कक्षाओं बंद करवा दिया। दिग्विजय ने आरोप लगाया कि जो छात्राएं यात्रा को देखने के लिए कॉलेज के गेट पर पहुंची थी, पुलिस कर्मियों ने बल प्रयोग करते हुए उन्हें धक्के मारकर खदेड़ दिया बल्कि पुलिस कर्मियों ने कॉलेज के गेट पर भी ताला लगा दिया।
इनसो कर सकता है कॉलेज में जाकर बात : दिग्विजय
दिग्विजय ने कहा कि एक तरफ तो सांसद दीपेंद्र हुड्डा विद्यार्थियों के बीच छात्र संघ की बात करते हैं और दूसरी ओर कालेज में छात्राओं पर भाषण सुनने की पाबंदी लगाकर तानाशाही का परिचय दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनसो छात्रों एक मान्यता प्राप्त संगठन है और उसे किसी भी शिक्षण संस्था में जाकर विद्यार्थियों से बातचीत करने का संवैधानिक अधिकार प्राप्त है। इसके लिए किसी पूर्वानुमति की जरूरत नहीं है। इस अवसर पर जिला प्रधान सतीश नांदल, युवा प्रधान बलराम मकड़ौली, हलका प्रधान संदीप हुड्डा, इनसो जिला प्रधान प्रदीप देसवाल, जिला प्रवक्ता किशन कौशिक, रविंद्र धनखड़, जितेंद्र बल्हारा, प्रदीप एडवोकेट, फूल कुमार राणा, संजय बल्हारा, सुखविंद्र, उमेश देवी, इनसो सदस्य मनोज देवी, तनवीर और सत्यवान हुमायुंपुर आदि मौजूद थे। वहीं, प्रिंसिपल अशोक खन्ना ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से सुबह नौ बजे मुख्य गेट बंद कर दिया जाता है, जो छुट्टी के वक्त ही खुलता है। कॉलेज में पुलिस आने के बारे में उन्हें कोई सूचना नहीं है।