{"_id":"6998c46fe5396cb7e007c122","slug":"digital-token-system-for-opd-slips-launched-in-gohana-no-more-long-queues-rohtak-news-c-197-1-snp1014-149886-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: गोहाना में ओपीडी पर्ची के लिए डिजिटल टोकन सिस्टम शुरू, अब लंबी लाइन नहीं लगेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: गोहाना में ओपीडी पर्ची के लिए डिजिटल टोकन सिस्टम शुरू, अब लंबी लाइन नहीं लगेगी
विज्ञापन
आभा डिजिटल मिशन के तहत पर्ची टोकन के लिए QR कोड लगते हुए हेल्थ कर्मचारी। फोटो संवाद
गोहाना। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत गोहाना में ओपीडी पर्ची के लिए डिजिटल टोकन सिस्टम शुरू किया गया है। अब मरीजों को पर्ची बनवाने के लिए लंबी लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा।
मरीज आभा एप से अस्पताल में लगे क्यूआर कोड को स्कैन करके अपना टोकन ले सकेंगे। इसके बाद टोकन नंबर के आधार पर ओपीडी की पर्ची बनाई जाएगी जिससे भीड़ कम होगी और समय की बचत होगी।
सोनीपत जिले में एबीडीएम का यह पायलट प्रोजेक्ट केवल गोहाना खंड को दिया गया है और यह इसका पहला चरण है। आगे आने वाले समय में इसमें और नई सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी।
विज्ञापन
इस प्रोजेक्ट के समन्वयक डॉ. राकेश रोहिल्ला (दंत चिकित्सक) ने बताया कि डिजिटल टोकन सिस्टम से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी और अस्पताल की व्यवस्था भी बेहतर होगी।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह आभा एप पूरी तरह ऑनलाइन सिस्टम से जुड़ जाएगा जिससे मरीज की इलाज से जुड़ी पूरी जानकारी आभा आईडी पर सुरक्षित रहेगी। इसके बाद मरीज देश के किसी भी हिस्से में इलाज करवाएगा तो उसकी मेडिकल जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।