रोहतक। एडीजीपी राकेश आर्य की पहल पर पुलिस प्रशासन की ओर से मंगलवार को पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों को फिल्म गदर-2 का शो दिखाया गया। शो में फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा के साथ उत्कृष्ट शर्मा, मनीष वाडवा व सिमरत कौर पहुंची। तीनों कलाकारों ने डायलॉग बोलकर अपना परिचय दिया।
फिल्म में तारा सिंह के बेटे जीते की भूमिका निभाने वाले उत्कृष शर्मा ने कहा, मैं पहली बार रोहतक आया हूं। बड़ी खुशी हो रही है। उन्होंने सिनेमा हॉल में बैठे पुलिसकर्मियों के साथ हिंदुस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया। सिमरत कौर ने कहा, अल्ला की अदा, फूलों की जान कहते हैं, जनाब इस हुस्न को कहते हैं मुस्कान। वहीं, फिल्म में पाकिस्तानी मेजर इकबाल हामिद का रोल करने वाले मनीष वाडवा ने कहा कि, मैं अंबाला का रहने वाला हूं, मुझसे नहीं मेजर इकबाल हाजिद से नफरत करना। बोले, फिल्म के हीरो सन्नी देयोल ने कहा था, हिंदुस्तान जिंदाबाद का डायलॉग दिल से बोलना पड़ता है। इसके बाद मनीष ने हिंदुस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया। इसके साथ फिल्म के कलाकारों ने पुलिस जवानों के साथ सेल्फी ली। एसपी हिमांशु गर्ग व डीएसपी नरेंद्र कुंडू से भी कलाकार मिले।