{"_id":"27e19b9096730b3c84f6b1a985c74d64","slug":"dhol-ganpati-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढोल-नगाड़ों संग घर-घर विराजें बप्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढोल-नगाड़ों संग घर-घर विराजें बप्पा
dhol ganpati
Updated Fri, 18 Sep 2015 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष और ढोल-नगाड़ों के साथ बृहस्पतिवार को बप्पा घर-घर, गली-गली, मोहल्लों और चौक-चौराहों पर धूमधाम से विराजे।
भारी भरकम चमकते-दमकते पंडालों के अलावा गली-मोहल्लों में भी भक्त 10 दिनों तक गणपति की सुबह-शाम पूजा करेंगे।
सुबह 10 बजे शुभ मुहूर्त के बीच शहर में लगे बड़े-बड़े पंडालों में लंबोदर को लाने से पहले कलश यात्रा निकाली गई। आईजी कार्यालय के साथ शहर में कई जगहों पर पहली बार विघ्नहर्ता को मेहमान बनाकर लाया गया।
बाजारों और गलियों में बच्चों ने अपने ‘फ्रेंड गणेशा’ को स्थापित किया। संध्या आरती में किसी भी पंडाल में पैर रखने की जगह नहीं मिली।
मन्नत पेटी है खास, रोजाना आते हैं 5000 भक्त
श्री 78 संघ परिवार की ओर से माल गोदाम रोड स्थित दुर्गा भवन मंदिर में 7वां विशाल गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। अब की बार भी लाल बाग के राजा और मन्नत पेटी खास रहेगी। यहां रोजाना 5000 भक्त दर्शन के लिए आते हैं और पेटी में मन्नत डालते हैं। हर दिन नई थीम पर पंडाल सजेगा। बच्चों और महिलाओं के लिए प्रतियोगिताएं भी होंगी। रक्तदान शिविर लगेगा तो नेत्रदान भी किया जाएगा। 25 सितंबर को डांडिया होगा।
जनता कालोनी में जयपुर से आए बप्पा
जनता कालोनी के नया पड़ाव में श्री गणपति महोत्सव सेवा समिति की ओर से तीसरा गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। इसमें जयपुर से बप्पा की 10 फुट ऊंची मूर्ति लाई गई है। समाजसेवी अजय गुप्ता ने बताया कि अगले 10 दिनों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जहां मेरठ की टीम आकर्षक झांकियों द्वारा भक्तों का मनोरंजन करेगी। दो हरियाणवी कलाकार भी आएंगे।
विज्ञापन
महाजन पड़ाव में बच्चों ने अपने फ्रेंड को सजाया
रेलवे रोड स्थित महाजन पड़ाव में मित्र सेवा मंडल द्वारा 10वां गणपति महोत्सव मनाया जा रहा है। यहां दिल्ली से 10 फुट ऊंची बप्पा की मूर्ति लाई गई है। इस मूर्ति को विशेष रूप से बच्चों ने रंग-बिरंगे मोतियाें से सजाया है। रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
जनता और पुलिसकर्मी मिलकर लाए गजानन को
आईजी कार्यालय में पहली बार पुलिसकर्मियों और जनता के सहयोग से गणपति महोत्सव मनाया जा रहा है। रोहतक रेंज के आईजी श्रीकांत जाधव के नेतृत्व में गजानन को कार्यालय लाया गया। खूब गाजे-बाजे के साथ बप्पा का स्वागत किया गया है। रोजाना सुबह और शाम आरती के साथ भजन संध्या भी होगी। महंत बाबा कर्णपुरी और एसपी शशांक आनंद अपने पूरे परिवार के साथ यहां पहुंचे।
जुलाहा चौक पर तीसरा गणेशोत्सव
गणपति मित्र कल्ब की ओर से जुलाहा वाला चौक पर तीसरा विशाल गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। क्लब के सदस्य बंटी सचदेवा ने बताया कि 27 सितंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में सुबह और शाम के समय बप्पा की आरती होगी। भजन गायकों और कलाकारों द्वारा झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी। सदस्य गौरव नागपाल और हिमांशु खट्टर ने बत्ताया कि मूर्ति विसर्जन के बाद भंडारा लगेगा।
अमृत कालोनी में आए बप्पा
शिव गणेश सेवा मंडल द्वारा अमृत कॉलोनी में 7 फुट ऊंचे गणेश की स्थापना की गई है। भीम प्रधान ने बताया कि स्थापना से पहले पूरी कॉलोनी में शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं को कन्या भ्रूण हत्या न करने की शपथ भी दिलवाई गई।
हुडा कांप्लेक्स में गाजे-बाजे के साथ आए लंबोदर
समर्पण यूथ क्लब की ओर से हुडा कांप्लेक्स में गाजे-बाज के साथ लंबोदर की आर्कषक मूर्ति की स्थापना की गई है। सुबह 10 बजे करीब 501 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। चमेली के फूलाें से सजाये रथ में देवा को लाया गया।