{"_id":"68d435f421cfaa9d06013e34","slug":"dhamma-bhoomi-celebrated-sankalp-diwas-gave-the-message-of-social-unity-rohtak-news-c-198-1-rew1001-226226-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: धम्म भूमि ने मनाया संकल्प दिवस, सामाजिक एकता का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: धम्म भूमि ने मनाया संकल्प दिवस, सामाजिक एकता का दिया संदेश
विज्ञापन
संकल्प दिवस स्मृति समारोह मनाते गणमान्य। स्रोत : संस्ता
रेवाड़ी। जिला इकाई सेवा स्तंभ एवं धम्म भूमि के संयुक्त सौजन्य से मॉडल टाउन स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क एवं लाइब्रेरी में सातवां संकल्प दिवस स्मृति समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगत सिंह बौद्ध ने की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष एमएल भंडारी मुख्य अतिथि रहे जबकि महेंद्र सिंह और महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम भंडारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी एडवोकेट राजकुमार ने किया।
मुख्य अतिथि एमएल भंडारी ने कहा कि संकल्प दिवस हमें सामाजिक न्याय, शिक्षा और समानता के लिए बाबा साहेब आंबेडकर के संघर्षों की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता ही बाबा साहेब के सपनों को साकार कर सकती है।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि महेंद्र सिंह भौरिया ने संगठित होकर सामाजिक विषमताओं की जंजीरें तोड़ने का संदेश दिया। पूनम भंडारी ने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को समाज के उत्थान की अनिवार्य शर्त बताया।
कार्यक्रम में आचार्य काशी राम, मेघवाल विकास समिति से महेंद्र सिंह, जाटव समाज विकास समिति के हरि किशन बामसेफ, मनमोहित, कर्मवीर सिंह, दोलत राम, आवाज फाउंडेशन से सत्यनारायण, माता रमाबाई सामाजिक उत्थान संस्था से ईश्वर सिंह सुठाणी, मोनिका मेहरा और अजीत सिंह ने अपने विचार साझा किए।