फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   'Dhakad' attack on drugs

नशे पर ‘धाकड़’ वार

Sat, 16 Jul 2022 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
'Dhakad' attack on drugs
पिल्लूखेड़ा कॉलेज में धाकड़ योजना के तहत गठित टीम। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। शिक्षण संस्थानों में युवाओं को नशे से दूर रखने तथा उनके नशे के प्रति जागरूक करने के लिए अब शिक्षण संस्थाओं में धाकड़ टीमों का गठन किया जाएगा। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो और उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने मिलकर यह योजना तैयार की है। योजना का उद्देश्य किशोरों व युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना रहेगा।
विज्ञापन

धाकड़ टीम में कॉलेज की हर कक्षा के शिक्षक को सीनियर धाकड़ और पांच-पांच विद्यार्थियों को धाकड़ के रूप में शामिल किया जाएगा। कालेज प्राचार्य नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त रहेंगे, जो इस कार्यक्रम का पर्यवेक्षण भी करेंगे और समय-समय पर टीम को गाइड भी करेंगे। टीम का हर धाकड़ अपनी कक्षा के विद्यार्थियों पर नजर रखेगा। यदि किसी विद्यार्थी के व्यवहार में अचानक कोई बदलाव आता है। वह कक्षा में चुपचाप रहता है या पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है तो उसकी सूचना सीनियर धाकड़ को देंगे। उसके बाद सीनियर धाकड़ इस बारे में नोडल धाकड़ को सूचित करेगा। यदि कोई विद्यार्थी नशीली गतिविधियों में संदिग्ध मिलता है तो उसकी काउंसिलिंग करवाई जाएगी। इसके अलावा टीम कॉलेज के अंदर या आसपास मादक पदार्थ बेचने वालों पर भी नजर रखेगी। अगर कोई व्यक्ति ड्रग्स या अन्य मादक पदार्थ बेचता है कि उसकी सूचना नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो या संबंधित थाना पुलिस को दी जाएगी ताकि युवा नशे से दूर रह सकें। टीम में शामिल सदस्य छात्रों के व्यवहार पर पैनी नजर रखेंगे और उन्हें नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूक भी समय-समय पर करेंगे।
विज्ञापन

पिल्लूखेड़ा में यह प्राध्यापक चुने गए सीनियर धाकड़
राजकीय महिला कॉलेज पिल्लूखेड़ा में प्राध्यापक दीपक कुमार, संजय कुमार, प्रदीप कुमार, देवेंद्र, रविंद्र, को सीनियर धाकड़ के रूप में चुना गया है। यह सभी प्राध्यापक धाकड़ से संपर्क बनाए रखेंगे तथा किसी भी गतिविधि के बारे में नोडल धाकड़ को सूचित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धाकड़ टीम में यह छात्राएं शामिल
धाकड़ छात्राओं की टीम में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा करीना, मधु, पायल, पारुल, अंजलि, अन्नू, मंजू, खुशबू, पिंकी, ओमपति, मुस्कान, तनुजा, बोबली, बीए प्रथम वर्ष की छात्रा भारती, मौसमी, ज्योति, मोनिका, कोमल, संजना, आरती, नैंसी और बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा खुशी और बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा पूजा को शामिल किया गया है।

नशा करने वाले युवाओं की होगी काउंसिलिंग
राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लूखेड़ा के प्राचार्य डॉ. ओपी गुप्ता ने बताया कि स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो व उच्चतर शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार धाकड़ टीम बनाने के आदेश मिल चुके हैं। नशाखोरी की लत को रोकने के लिए धाकड़ योजना का खाका तैयार किया गया है। इसके तहत संस्थान स्तर पर युवाओं को जागरूक बनाकर और उनके लिए सकारात्मक माहौल तैयार कर उन्हें नशाखोरी से रोका जाएगा। इसमें नशा करने वाले युवाओं की पहचान करने से लेकर उनकी काउंसिलिंग कर नशे से दूर करने तक की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed