फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dhaba owner attacked with rod in Gandhi camp, father and son injured

गांधी कैंप में ढाबा मालिक पर रॉड से हमला, पिता-पुत्र घायल

Wed, 29 Jun 2022 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Dhaba owner attacked with rod in Gandhi camp, father and son injured
रोहतक। शहर के गांधी कैंप बाजार में मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे आधा दर्जन युवकों ने ढाबा मालिक बिट्टू चावला व उसके बेटे का रॉड मारकर सिर फोड़ दिया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। आर्य नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन मामला दर्ज नहीं हो सका।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांधी कैंप के साथ लगते सर्कुलर रोड के नजदीक पार्क के सामने ढाबा है। बताया जा रहा है कि तीन-चार दिन पहले तीन युवक ढाबे पर आए थे। उनकी होटल मालिक से कहासुनी हो गई थी। अब मंगलवार देर रात तीनों युवक अपने दोस्तों के साथ आए और होटल मालिक बिट्टू चावला पर हमला बोल दिया। उसका बेटा बचाव में आया तो उसके सिर में भी चोटें मारी। मौके पर भीड़ जमा हो गई। आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और सुबह आने की बात कहकर चले गए। उधर, आर्य नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रोहताश ने कहा कि उनको वारदात की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed