{"_id":"6441b2cf7b1254a857065ae4","slug":"dhaba-caught-fire-due-to-short-circuit-in-fridge-rohtak-news-c-17-roh1019-129088-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: फ्रिज में शाॅर्ट सर्किट से ढाबे में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: फ्रिज में शाॅर्ट सर्किट से ढाबे में लगी आग
विज्ञापन
दुर्गा भवन मंदिर के पास ढाबे में आग लगने के बाद जला पड़ा सामान । संवाद
रोहतक। दुर्गा भवन मंदिर के नजदीक बुधवार की रात शाॅर्ट सर्किट के चलते ढाबे में आग लग गई। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाती, तब तक लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो चुका था। व्यापारियों ने मांग की है कि फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी पुराने सरकारी स्कूल के मैदान में खड़ी की जाए, ताकि तंग बाजारों में तत्काल गाड़ी पहुंच सके।
दुर्गा भवन मंदिर के नजदीक हिसार रोड स्थित टिंकू दा ढाबा के मालिक नरेश हुड़िया ने बताया कि बुधवार रात करीब दो बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से नीचे वाली मंजिल में आग लग गई। देखते ही देखते आगे की चपेट में ऊपर का हिस्सा भी आ गया। आग की लपटे देकर फायर ब्रिगेड को फाेन किया। सोनीपत स्टैंड से विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
भिवानी स्टैंड के चारों तरफ तंग बाजार, सोनीपत स्टैंड से आने में लगता है समय
हर के भिवानी स्टैंड के चारों तरफ तंग बाजार हैं। एक तरफ सबसे बड़ी शौरी कपड़ा मार्केट, फिर रेलवे रोड, किला रोड, माल गोदाम रोड, प्रताप चौक बाजार, कंसाईवाला चौक सहित पुराने संग के तंग मोहल्ले भी हैं। आग लगते ही सोनीपत स्टैंड से गाड़ी आने में समय लग जाता है। जाम के कारण भी दिक्कत आती है। रोहतक ट्रेर्डस एसोसिएशन के प्रधान हेमंत बख्शी ने प्रशासन से जल्द गाड़ी की व्यवस्था की मांग की है।
विज्ञापन
विभाग के पास नहीं मिनी गाड़ी, बाइकों से बुझाएगी तंग गलियों में आग
फायर विभाग के पास 16 बड़ी गाड़ियां हैं। मिनी गाड़ी की समय सीमा खत्म हो गई है। जबकि पुराने शहर व गांधी कैंप एरिया में काफी तंग गलियां हैं। ऐसे में वहां आग बुझाने के लिए बाइक पर सबसे पहले फायरकर्मी जाएंगे। इसके लिए पानी की जगह अग्निशमन यंत्र का प्रयोग किया जाएगा।
शाॅर्ट सर्किट बन रही वजह, किसानों का सोना जला
सोनीपत स्टैंड पर फायर विभाग का सिटी कार्यालय है, जहां 6 गाड़ी खड़ी रहती हैं। जबकि पांच गाड़ियां सेक्टर पांच, तीन गाड़ी महम, सांपला व कलानौर में एक-एक गाड़ी खड़ी है। इसके अलावा सिटी स्टेशन पर 26 कर्मचारी हैं, जिनकी 12-12 घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। इसके बावजूद सांघी गांव में शाॅर्ट सर्किट से कई एकड़ गेहूं जलकर नष्ट हो चुका ह। रात को शार्ट सर्किट की वजह से हादसा हुआ। इसके अलावा चिड़ी गांव में भी गेहूं की फसल जल चुकी है।
गर्मी में आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं। सांघी व चिड़ी में गेहूं की फसल में लगी थी। जींद बाईपास के बाद अब बुधवार रात को दुर्गा भवन के नजदीक ढाबे में आग लग गई। सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।
राजबीर सिंह, प्रभारी इंचार्ज सिटी फायर स्टेशन