फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   DGP did surprise inspection of Sunaria Jail

Rohtak News: डीजीपी ने सुनारिया जेल का औचक निरीक्षण किया

Mon, 25 Dec 2023 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 25 Dec 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
DGP did surprise inspection of Sunaria Jail
रोहतक। डीजीपी जेल मोहम्मद अकील सोमवार को अचानक रोहतक पहुंचे और सुनारिया जेल का औचक निरीक्षण किया। साथ ही हाई सिक्योरिटी जेल के निर्माण कार्य का जायजा लिया। हालांकि किसी तरह की गड़बड़ी नहीं मिली।
विज्ञापन

प्रदेश में सुनारिया जेल को सुरक्षित माना जाता है। यहां 1550 के करीब बंदी व कैदी बंद हैं। साध्वी यौन उत्पीड़न का दोषी रामरहीम भी लंबे समय से जेल में बंद है। ऐसे में प्रदेश सरकार की जेल की सुरक्षा पर कड़ी निगाह रहती है। सोमवार दोपहर करीब 12 बजकर 15 मिनट पर डीजीपी जेल मोहम्मद अकील सुनारिया जेल पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जेल अधीक्षक सत्यवान से विस्तार से पूरी जेल की गतिविधियों की जानकारी ली। इसके बाद साइड में बन रही हाई सिक्योरिटी जेल के निर्माण कार्य की जांच की। हाई सिक्योरिटी जेल का अभी 50 प्रतिशत निर्माण कार्य हुआ है। सवा एक बजे डीजीपी जेल वापस चले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed