{"_id":"69c04f108b390e02eb036382","slug":"devotees-will-worship-skandamata-on-the-fifth-day-of-navratri-rohtak-news-c-200-1-bgh1005-122095-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पांचवें नवरात्र पर स्कंदमाता की पूजा करेंगे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पांचवें नवरात्र पर स्कंदमाता की पूजा करेंगे श्रद्धालु
विज्ञापन
फोटो 51 : नवरात्र पर माता की पूजा अर्चना करती महिला। संवाद
बहादुरगढ़। नवरात्र के चौथे दिन रविवार को श्रद्धालुओं ने मां कूष्मांडा की पूजा कर आशीर्वाद मांगा। नवरात्रों के दौरान बाजारों और मंदिरों में रौनक बनी हुई है। भक्तों ने घरों व मंदिरों में मां की आराधना की और सुख शांति की मन्नत मांगी। पांचवें नवरात्र पर श्रद्धालु स्कंदमाता की पूजा करेंगे।
चौथे दिन मां के चरणों में कुमकुम, नारियल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची, लाल चुनरी अर्पित कर अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। इसके बाद बंधु बांधवों सहित सभी ने मां की कथा का श्रवण किया। प्राचीन देवी मंदिर, महावीर मंदिर, तीन शक्ति मंदिर, दुर्गा मंदिर व गायत्री शक्तिपीठ सहित तमाम मंदिरों में रौनक बनी हुई है।
काठ मंडी में स्थित शिव-हनुमान मंदिर के पंडित सीयाराम के अनुसार, मान्यता है कि नवरात्रों में जो कुछ भी दान पुण्य किया जाता है उसका करोड़ों गुणा फल मिलता है। मां कूष्मांडा का संबंध प्रत्यक्ष देवता माने जाने वाले सूर्य से होता है।