{"_id":"5ff8b8e68ebc3e31e1758c96","slug":"devotees-visit-gokarna-dham-rohtakcity-news-rtk590015891","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्र-विचित्र के भजनों पर गौकर्ण धाम में झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्र-विचित्र के भजनों पर गौकर्ण धाम में झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
बाबा लक्ष्मणपुरी महाराज की पुण्यतिथी पर शुक्रवार को गौकर्ण तीर्थ पर आयोजित भजन संध्या में भजन प?
- फोटो : RohtakCity
रोहतक। गौकर्ण धाम पर शनिवार देर रात बाबा लक्ष्मणपुरी की 26वीं पुण्यतिथि पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूरे धाम को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। इसके साथ ही श्रीधाम वृंदावन से आए भजन गायक चित्र-विचित्र, पूनम दीदी, सुलतान साबी ने अपने भजनों पर सभी भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में पहुंचे भक्तों ने महामंडलेश्वर कपिलपुरी महाराज व श्रीमंहत कमलपुरी महाराज का आशीर्वाद लिया।
श्रीधाम वृंदावन से आए भजन गायक चित्र-विचित्र ने बाबा लक्ष्मणपुरी की पुण्यतिथि पर बरसी सद्गुरु दी सब रल मिल के मनावांगे, जदो तैनु विसरांगे ओदो मर ही जावांगे भजन पर गौकर्ण धाम में आए संत व भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके साथ दोनों गायकों ने संगत को श्रीराधा-कृष्ण के भजनों से निहाल कर दिया। इसके अलावा पूनम दीदी व पंजाब से आए सुलतान साबी ने गुरु महिमा के साथ भगवान कृष्ण की महिमा का गुणगान किया। आयोजन में बाबा मस्तनाथ मठ के मठाधीश्वर व सांसद अलवर बाबा बालकनाथ योगी, महंत मानेश्वरी देवी, संत दिलबाग सिंह, हरिद्वार से महंत महेशपुरी, महंत भारत पुरी, महंत गुलाब पुरी, महंत ब्रह्मगिरी आदि संतों ने बाबा लक्ष्मणपुरी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं पुरी संप्रदाय के संतों का आवागमन दिन भर लगा रहा। इसके साथ ही मंच संचालन सन्नी शर्मा ने किया। इस मौके पर रोहतक से सांसद डॉ. अरविंद शर्मा, महापौर मनमोहन गोयल, सीताराम सचदेवा, मनोज मलिक, सीनियर डिप्टी मेयर राज सहगल, अजय बंसल, राजेश जैन आदि मौजूद रहे।
--
रक्तदान शिविर व भंडारा आज
बाबा लक्ष्मणपुरी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज रक्तदान शिविर के साथ भंडारे का आयोजन होगा। इसके साथ ही धाम पर मौजूद सभी संतों की समाधि को सजाया गया है। भक्तों ने संतों की समाधि पर शीश झुका कर आशीर्वाद लिया।