फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Devotees offered prayers to Lord Parshvanath.

Rohtak News: श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की पूजा-अर्चना की

Mon, 02 Feb 2026 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 02 Feb 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Devotees offered prayers to Lord Parshvanath.
1... सैक्टर-1 स्थित श्री 1008 भगवान पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन गजरथ मंदिर में 11वें स्थापना दिवस के
रोहतक। सेक्टर-1 में स्थित श्री 1008 भगवान पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन गजरथ मंदिर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चार दिवसीय समवशरण महामंडल विधान के प्रथम दिन रविवार को ध्वजारोहण, घट यात्रा, पूजा का शुभारंभ किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि समारोह के पहले दिन समाजसेवी उद्योगपति विजय जैन, एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन के परिवार और सदस्यों ने ध्वजारोहण किया गया। इसके उपरांत मंडल शुद्धि के लिए घट यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने श्रीजी का अभिषेक किया। बाल ब्रह्मचारी नितिन खुरई, अनिल और देवेंद्र के सान्निध्य में पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इसमें विनय पाठ, आदिनाथ पूजन, भगवान पार्श्वनाथ का पूजन और अष्ट द्रव्यों से महाअर्घ्य अर्पित किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी दीपा जैन, संध्या जैन, उमा शर्मा, रीटा जैन, अमित जैन, चारुल जैन, पंकज जैन आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed