फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Devotees going on Amarnath Yatra said - We cannot be intimidated by terrorist incidents.

Rohtak News: अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु बोले- आतंकी घटना से हमें डराया नहीं जा सकता

Fri, 25 Apr 2025 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 25 Apr 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Devotees going on Amarnath Yatra said - We cannot be intimidated by terrorist incidents.
फोटो-24सीटीके54 नितेश।संवाद
रोहतक। पहलगाम आतंकी हमले का असर बाबा बर्फानी की यात्रा पड़ता नजर आ रहा है। हमले का वायरल वीडियो देखने के बाद लोग अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण कराने से परहेज बरत रहे हैं।
विज्ञापन

यही वजह रही कि अमरनाथ जाने वाले यात्रियों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। इसी कड़ी में वीरवार को सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के लिए श्रद्धालु कम पहुंचे। अमरनाथ जाने वालों ने यात्रा की सुरक्षा के लिए देश की सेना पर विश्वास जताया है। लेकिन, जो श्रद्धालु पहुंचे तो उनका कहना है कि इस तरह की घटना हमें न तो डराया जा सकता है, न ही हमारी आस्था को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन



सिविल अस्पताल में वीरवार को भी श्रद्धालु स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचे। देश में तीन जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू होनी है। इसलिए लोगों में यात्रा के लिए पंजीकरण कराने का उत्साह बना हुआ है। इसके चलते लोग स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंच रहे हैं। जिले के 635 श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। हालांकि पहलगाम में आतंकी घटना के बाद पंजीकरण में गिरावट आई है। इस घटना से पहले रोजाना लगभग 65 से 70 लोग पंजीकरण करा रहे थे। अब यह संख्या घटकर 50 से कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराने पहुंच रहे श्रद्धालुओं ने कहा कि इस तरह से न तो हमें डराया जा सकता है न आस्था को कम किया जा सकता है। हमें हमारी सेना और सरकार पर पूरा भरोसा है। सरकार इस ओर जल्द सख्त कदम उठाए।

पिछले सात वर्षों से बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए अमरनाथ जा रहा हूं। इस तरह की आतंकी घटना का कोई फर्क नहीं पड़ता। आतंकियों ने निहत्थे लोगों को निशाना बनाया है। इससे उनकी कायरता का पता चलता है।

- सुनील, रोहतक।

आतंकी घटनाओं को अंजाम देकर देशवासियों को डराया नहीं जा सकता। इससे न ही हमारी श्रद्धा को कम किया जा सकता। सेना और सरकार पर पूरा भरोसा है। सेना आतंकियों को जल्द ठिकाने लगाने का काम करेगी।
- नितेश रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed