फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Devotees gathered in temples for darshan and worship on the fourth day of Navratri.

Rohtak News: नवरात्र के चौथे दिन दर्शन पूजन के लिए मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

Mon, 07 Oct 2024 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 07 Oct 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in temples for darshan and worship on the fourth day of Navratri.
फोटो : 08रेवाड़ी। माता दुर्गा मंदिर में आरती के समय उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। नवरात्र के चौथे दिन देवी मंदिरों में मां के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालुओं ने चुनरी और नारियल का प्रसाद चढ़ाया और मां से सुख समृद्धि की कामना की। शाम के समय मंदिरों में आरती हुई।
नवरात्र के दौरान मंदिरों में पूजा, अनुष्ठान के साथ भजन कीर्तन चल रहा है। रविवार को शहर के दुर्गा मंदिर, मां मनसा देवी मंदिर, गोल चक्कर स्थित प्राचीन देवी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजना किया। खासतौर से सुबह और शाम को दर्शन पूजन करने वाले लोगों की भीड़ जुट रही है। शाम को आरती के समय बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहती हैं।इस दौरान मंदिरों में लोग मां के जयकारे लगाते रहे।
विज्ञापन

बारा हजारी स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी पं. अयोध्या प्रसाद तिवारी ने बताया कि मंदिर में शाम को भजन-कीर्तन हुआ। भक्तों श्रद्धा केसाथ पूजा की और मां से सुख समृद्धि की कामना की। शाम को मां की आरती के बाद भोग लगाया गया और प्रसाद वितरित किया गया। बताया कि घर पर पूजा करने वाले श्रद्धालुओं को मां का शृंगार कर विधान के साथ पूजा करनी चाहिए।पूजा में कुमकुम, अक्षत, पुष्प, फल आदि का इस्तेमाल करें। चंदन लगाएं, माता के सामने घी का दीपक जलाएं। भगवती दुर्गा को केले का भोग लगाना चाहिए और प्रसाद ब्राह्मण को देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed