फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Devotees gathered in Sheetla Mata temple, worshiped the favorite goddess

Rohtak News: शीतला माता मंदिर में उमड़े श्रद्धाुल, ईष्ट देवी को पूजा

Thu, 20 Mar 2025 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 20 Mar 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in Sheetla Mata temple, worshiped the favorite goddess
19सीटीके21...शीतला माता मंदिर में माता रानी के दर्शन करने के लिए कतार में लगे श्रद्धालु। स्रोत:
चैत्र माह की कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि के पहले बुधवार को माता दरवाजा स्थित शीतला माता के मंदिर में शुरू हुए मेले में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपनी ईष्ट देवी की आराधना की।
विज्ञापन

मंदिर के महंत थानेश्वर दास ने बताया कि मंगलवार रात को 10 बजे ही श्रद्धालु कतार में आकर लगने शुरू हो गए थे। मंगलवार रात 12 बजे आरती हुई, और इसके बाद बुधवार को दोपहर 2 बजे तक मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ रही, लेकिन कुछ भक्तजन रात को भी मंदिर में माता शीतला की पूजा करने के लिए आते रहे।
विज्ञापन

महंत ने बताया कि प्रशासन ने तालाब की तरफ वाले दरवाजे पर ताला लगा दिया था, इसलिए भीड़ बेकाबू नहीं हुई। इस बार सिर्फ दो गेट एक प्रवेश द्वार और एक निकासी द्वार खोला गया। इस बार कोई वीआईपी प्रवेश द्वार नहीं बनाया गया। इस साल मेले में व्यवस्था इसलिए भी अच्छी रही, क्योंकि गुरुद्वारे के बाहर ही बैरिकेड्स लगा दिए गए थे। वीरवार रात 12 बजे आरती होगी। उसके बाद शुक्रवार को फिर से मेला लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंत ने बताया पुलिस अधीक्षक को पहले ही अवगत करा दिया था कि मेला लगेगा। भारी वाहनों को मंदिर से आधा किलोमीटर पहले ही रोक दिया गया। व्यवस्था को संभालने के लिए 20 से 25 पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे। इसमें से 12 महिलाएं पुलिस कर्मचारी मौजूद रहीं। व्यवस्था को संभालने में मंदिर परिसर समिति के सदस्यों ने भी सहयोग किया।

मंदिर के महंत थानेश्वर दास ने बताया प्रशासन ने अभी तक तालाब की साफ-सफाई नहीं की है। वहां पर जल भी नहीं है। हर साल यही बोला जाता है कि साफ-सफाई करवा देंगे, लेकिन चार से पांच साल से यहां पर कोई सफाई नहीं करवाई जाती है। इसी के साथ इन्होंने कहा कि वह सोमवार को उपायुक्त से मिलेंगे और समस्या से अवगत करवांगे, क्योंकि अभी तो ट्रिपल इंजन की सरकार भी आ गई है।

19सीटीके21...शीतला माता मंदिर में माता रानी के दर्शन करने के लिए कतार में लगे श्रद्धालु। स्रोत:

19सीटीके21...शीतला माता मंदिर में माता रानी के दर्शन करने के लिए कतार में लगे श्रद्धालु। स्रोत:

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed