फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Devotees danced on the call of 'Come, your slave' on the support of the hare.

Rohtak News: हारे के सहारे आजा तेरा दास पुकारे पर झूमे श्रद्धालु

Mon, 29 Apr 2024 05:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 29 Apr 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced on the call of 'Come, your slave' on the support of the hare.
झज्जर। श्री श्याम सेवा प्रचार मंडल झज्जर की ओर सनातन धर्म प्राइमरी स्कूल स्थित श्री प्राचीन खाटू श्याम मंदिर में मासिक संकीर्तन का आयोजन किया गया। मंदिर के पंडित विनय कुमार ने कहा कि श्याम बाबा अपने भक्तों पर हमेशा कृपा बरसाते रहते है। इसमें खाटू श्याम बाबा के भजनो पर श्रद्धालु झूमे।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने बाबा खाटू श्याम के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। समिति सदस्य धर्मेंद्र बसवाल ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में रोहित कटारिया, सुरेंद्र बुद्धिराजा, धीरज शर्मा अमित, गौरव, सोनिया गेरा, हेमन्त नंदा सहित स्थानीय कलाकारों ने अपनी मधुरवाणी बाबा खाटू श्याम के भजनों से गुणगान किया। पंडित विनय कुमार के सानिध्य में संकीर्तन महोत्सव का शुभारंभ हनुमान चालीसा से हुआ। रोहित कटारिया ने गणेश वंदना गजानन महाराज पधारों कीर्तन की तैयारी है गणेश वंदना के साथ संकीर्तन में गायन आरंभ हुआ। सुरेंद्र बुद्धिराजा ने मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे, हारे के सहारे आजा तेरा दास पुकारे आजा सुनाया। महिला भजन मंडली की सदस्यों ने पंजाबी भजन प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। आरती के बाद चुरमे एवं देसी घी की दाल का विशेष प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। इस मौके पर रामअवतार गेरा, चंद्रभान, सन्नी, मोनू खुराना, अशोक वर्मा, नंदकिशोर सिंघला, कृष्ण सक्सेना, रवि गेरा, कृष्ण रोहिला, अजय बंसल, मनोज तलवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed