फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Devendra Chauhan organized a blood donation camp on his birthday, also planted saplings

Rohtak News: देवेंद्र चौहान ने अपने जन्मदिन पर लगाया रक्तदान शिविर, पौधरोपण भी किया

Sat, 29 Jun 2024 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Devendra Chauhan organized a blood donation camp on his birthday, also planted saplings
29सीटीके60...राजेंद्रा कॉलोनी में आयोजित रक्तदान ​शिविर में चिकित्सक को सम्मानित करते हुए। संवा
रोहतक। शहर की भिवानी चुंगी स्थित निजी हेल्थ क्लिनिक पर श्रीमद शंकर स्वामी विश्वदेवानंद तीर्थ धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से चिकित्सक दिवस, राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस व रक्तदाता प्रेरक देवेंद्र चौहान के जन्मदिन पर रक्तदान उत्सव एवं पौधरोपण का आयोजन किया गया। शिविर में 30 लोगों ने रक्तदान किया। यहां मुख्य अतिथि वैश्य एजुकेशन सोसायटी के प्रधान उद्योगपति नवीन जैन रहे। शिविर का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि ने रक्तदाताओं को सड़क सुरक्षा के तहत हेलमेट भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक से डॉ. प्रदीप कुमार व उनकी टीम ने सहयोग दिया। शिविर में पूर्व नेत्र अधिकारी डॉ. दिनेश शर्मा ने मंच संचालन करते हुए नेत्रदान के प्रति प्रेरित किया। शिविर में राजेंद्र शर्मा, शिवचरण, सतीश शर्मा, गौरव मान जर्मनी से विशेष तौर पर रक्तदान करने पहुंचे। उन्होंने रक्तदान किया व शंकराचार्य के समक्ष दीप प्रज्वलित कर नमन किया। प्रदीप दीक्षित, डॉ. शंभू योगी, योगा आचार्य विकास मिश्रा, विकास शर्मा, पंडित गोविंद भारद्वाज, देवेंद्राधिपतिराज्यदेव ने 16वीं बार व देवेंद्र चौहान ने अपने जन्म दिन पर 36वीं बार रक्तदान किया। डॉ. गोपाल कृष्ण आजाद चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक ने बताया कि ट्रस्ट रक्तदान शिविर के अलावा समाज में जागरूकता लाने व पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed