फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Development work stalled in the city: Asked for 10 lakh works in wards not started months ago, now demanding list of work of 20 lakh

शहर में ठप पड़े विकास कार्यः माह पहले मांगे 10 लाख के काम वार्डों में शुरू नहीं, अब 20 लाख के काम की सूची मांग रहे

Sat, 09 Jan 2021 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Development work stalled in the city: Asked for 10 lakh works in wards not started months ago, now demanding list of work of 20 lakh
दुर्गा भवन मंदिर के पास सड़क के नीचे से मिट्टी खिसक गई है और सड़क के ऊपर से रोजाना हजारों वाहन निक? - फोटो : RohtakCity
विजेंद्र कौशिक
विज्ञापन

रोहतक। शहर में ठप पड़े विकास कार्यों को लेकर पार्षद ही नगर निगम प्रशासन पर सवाल खड़े करने लगे हैं। एक तरफ मेयर ने पार्षदों को संदेश भेजकर प्रति वार्ड 20-20 लाख के कामों की सूची मांगी है, दूसरी तरफ पार्षदों ने सवाल उठाया है कि दो माह पहले 10-10 लाख के कामों के टेंडर तक नहीं हुए। इससे साफ है कि नगर निगम विकास कार्यों के लिए कितना गंभीर है।
कोरोना काल में प्रदेश सरकार ने विकास कार्यों के लिए नगर निगमों को फंड देने से इंकार कर दिया था। सीएम ने निगम मेयर व आयुक्तों की बैठक लेकर कहा था कि, वे आत्मनिर्भर बनें। अपने संसाधनों से पैसे जुटाकर विकास कार्य करवाएं। तहसील में रजिस्ट्री के लिए प्रदेश सरकार ने अगस्त माह से नगर निगम से एनओसी अनिवार्य कर रखी है। इसके चलते निगम के पास टैक्स व विकास शुल्क का पैसा आ रहा है। साथ ही अप्रैल से दिसंबर तक निगम ने 19 करोड़ प्रॉपर्टी टैक्स वसूल किया है। ऐसे में निगम प्रशासन ने स्वच्छता व कर्मचारियों के वेतन में खर्च हो रही राशि के अलावा बचे पैसों से शहर में अधूरे पड़ी गलियां, फुटपाथ व दूसरे जरूरी कार्य कराने का फैसला किया है। योजना है कि 31 मार्च तक हर वार्ड में 20-20 लाख के विकास कार्य करवाएं जाएं। इसके लिए मेयर मनमोहन गोयल ने सभी पार्षदों से कामों की सूची मांगी है, जिस पर पार्षदों ने सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

चार पार्कों में दो बाद भी काम शुरू नहीं
दो माह पहले निगम प्रशासन ने 10-10 लाख रुपये के कामों की सूची मांगी थी। मैंने सेक्टर 1, सेक्टर 2 व हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित पार्क सहित चार पार्कों की सूची भेजी थी। मांग की थी कि 10 लाख में पार्कों में जरूरी सुविधाएं लोगों को उपलब्ध करवाई जाएं, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। 20 लाख के कामों की सूची मांगी गई है। वह भी सोमवार को देकर आऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कदम सिंह अहलावत, पार्षद वार्ड नंबर 11
.........
जेई कामों की सूची लेकर गया, हुआ कुछ भी नहीं
दो माह पहले 10 लाख के कामों की सूची मांगी तो जेई को वार्ड में बुलाया। गलियों के निर्माण की जरूरत बताई तो जांच पड़ताल कर जेई ने कहा कि ये काम तो डेढ़ करोड़ में होंगे। तब मैंने कहा था कि 10 लाख में जो काम हो सकें, वो तो करवाएं। अभी तक कुछ नहीं हुआ।
अशोक खुराना, पार्षद पति वार्ड नंबर 13
.....
पहले 10 लाख के काम करवाए निगम
मैंने 10 लाख के कामों की सूची दी थी। अब 20 लाख के कामों की सूची मांगी गई तो इंजीनियर ब्रांच में गया था। वहां पूछा कि पिछले कामों का क्या हुआ तो जवाब मिला, ऐसे कोई टेंडर नहीं हुए। न अभी नए कामों का आर्डर ब्रांच में आया है। सोमवार को निगम आयुक्त से मिलकर पूरी जानकारी लूंगा।
राधेश्याम ढल, पार्षद वार्ड नंबर 14
.............
20 लाख बेहद कम, करोड़ों के कामों की जरूरत
शहर में सबसे ज्यादा विकास कार्य करवाने की जरूरत मेरे वार्ड में है। क्योंकि सांसी बस्ती, कबीर कॉलोनी, भोम का अखाड़ा, सल्लारा मोहल्ला व अन्य एरिया में आज भी गलियां कच्ची पड़ी हैं। पहले 10 लाख के कामों की सूची दी थी। अब सोमवार को होमवर्क करके 20 लाख तक की गलियां बनवानी की सूूची तैयार करुंगा।
डाक्टर सतीश, पार्षद पति वार्ड नंबर 5
..........
31 मार्च तक करवाएंगे पूरे शहर में 5 करोड़ के काम
निगम अपने फंड से 31 मार्च तक शहर में पांच करोड़ तक के विकास कार्य करवाएगा। इसके लिए सभी पार्षदों से कामों की सूची मांगी गई है। पार्षद सूची सीधे अधिकारियों को भी दे सकते हैं।
मनमोहन गोयल, मेयर नगर निगम
.......
पार्षद जरूरी कामों की ही सूची दें
सभी वार्ड पार्षदों से आग्रह है कि वे जरूरी कामों की ही सूची दें। जो काम पार्षदों की ओर से दिए जाएंगे, उनमें प्राथमिकता तय की जाएगी। हर वार्ड में 20 लाख रुपये के काम होंगे।

प्रदीप गोदारा, आयुक्त नगर निगम
......
20 लाख के कामों में जोड़ कर दें 10 लाख वाले काम
पार्षदों से आग्रह है कि 10 लाख के कामों की सूची दी थी, वे काम भी 20 लाख तक के कामों की सूची में जोड़कर दें। जल्दी निगम अधिकारियों से बात करके कामों को चालू करवाएंगे, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
अनिल कुमार, डिप्टी मेयर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed