फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dev Uthani Ekadashi today, auspicious work and marriage time from tomorrow

देव उठनी एकादशी आज, मांगलिक कार्य और विवाह मुहूर्त कल से

Sun, 14 Nov 2021 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Dev Uthani Ekadashi today, auspicious work and marriage time from tomorrow
रोहतक। देवउठनी एकादशी आज है और सोमवार से मांगलिक कार्य और विवाह मुहूर्त शुरू हो जाएगा। रविवार को भू लोक पर भद्रा रहने के कारण तुलसी विवाह निषेध है, इसके चलते सोमवार को एक दिन में शहर में 150 से अधिक शादियां होंगी। जगह-जगह शहनाइयां बजेंगी। इसके चलते सभी मैरिज पैलेस, बैंक्वेट हॉल, पार्क, कम्यूनिटी सेंटर आदि बुक हैं। वहीं रविवार से पांच दिन के लिए वीरवार तक भीष्म पंचक के दीपक जलेंगे।
विज्ञापन

दुर्गा भवन मंदिर के ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज मिश्र ने बताया कि जब शुभ दिन आता है, तब अपने आप शगुन दिखने लग जाते हैं। पंछियों की चहचहाहट सुनाई देने लगती है और दिशाएं स्वयं खिल उठती हैं। ऐसे ही शुभ दिनों में एक दिन है देवउठनी एकादशी।
विज्ञापन

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को लोग देवउठनी एकादशी के नाम से जानते हैं। मान्यता है कि क्षीर सागर में चार महीने की योगनिद्रा के बाद भगवान विष्णु इस दिन उठते हैं। इस वर्ष यानी 2021 में देवउठनी एकादशी 14 नवंबर को है और 15 नवंबर को तुलसी विवाह से मांगलिक कार्यों का भी आरंभ हो जाएगा। देवउठनी एकादशी व्रत 14 नवंबर को रहेगा और 15 नवंबर को सुबह श्री हरि का पूजन और तुलसी विवाह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकादशी तिथि आरंभ समय
- 14 नवंबर सुबह 05:48 बजे
एकादशी तिथि समापन समय
- 15 नवंबर सुबह 06:39 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed