फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dev made a place in the district team by winning in senior foil event

देव ने सीनियर फॉयल इवेंट मेें जीत दर्ज कर बनाई जिला टीम में जगह

Mon, 05 Aug 2019 02:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
Dev made a place in the district team by winning in senior foil event
जिला तलबारबाजी संघ की ओर से बहु अकबरपुर स्थित एचडी पब्लिक स्कूल में सब जूनियर व सीनियर वर्ग की जिला स्तरीय तलावारबाजी प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सुखबीर सिंह ने किया। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग के फॉयल इवेंट में देव नरवाल ने जीत दर्ज कर जिला टीम में जगह बनाई। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी आगामी नौ से 11 अगस्त तक रेवाड़ी में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष राजेश ओहल्याण व सचिव देवेंद्र डबास ने बताया कि इस प्रतियोगिता में फॉयल, सबरी व ईफीईई इवेंट में तलवारबाजों ने दमखम दिखाया। सब जूनियर वर्ग के फॉयल इवेंट में प्रवेश ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं देव नरवाल ने सीनियर वर्ग के फॉयल इवेंट में व ईपीईई के महिला वर्ग में तन्नु गुलिया ने पहला स्थान हासिल किया। सबरी इवेंट में मोहनी ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त ईपीईई में रोहित, सबरी में कनिका, निशा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। सीनियर में प्रवेश, नवदीप, साक्षी व पूजा दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने बताया कि सीनियर वर्ग में प्रवेश, नवदीप व देव ने पहला स्थान व महिला वर्ग में तन्नु, निशा व मोहिनी ने प्रथम स्थान पाया। इसके अतिरिक्त सब जूनियर वर्ग में गौरव व आर्यन ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में साक्षी ने पहला, कशिश ने दूसरा व भावना व ज्योति तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर जिला तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष राजेश ओहल्याण, सचिव देवेंद्र डबास, सहसचिव डॉ. राजेश कुमार, उपप्रधान राकेश गुलिया, प्राचार्य सुरेंद्र फौगाट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed