फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Despite the ban, the construction of the building was being done, a fine of 5 lakhs was done

रोक के बावजूद हो रहा था भवन निर्माण, 5 लाख का किया जुर्माना

Mon, 06 Dec 2021 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Despite the ban, the construction of the building was being done, a fine of 5 lakhs was done
जिले में अभी हवा का स्तर नहीं सुधर रहा है। रविवार को एक्यूआई 338 दर्ज किया गया, जिससे दमा रोगियों और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर, रोक के बावजूद आईएमटी चौक से कुछ दूरी पर बहुमंजिला भवन का निर्माण होता मिला तो बोर्ड ने मालिकों पर 5 लाख का जुर्माना कर दिया। रविवार को ही दिनभर बोर्ड की दो टीमों ने औद्योगिक क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान कोई भी औद्योगिक इकाई नियम के विरुद्ध खुली नहीं मिली।
विज्ञापन

रविवार को औद्योगिक इलाके में केंद्रीय व राज्य प्रदूषण बोर्ड की दो टीमें दौरे पर रही। इन टीमों ने हिसार बाईपास औद्योगिक क्षेत्र व आईएमटी में बोर्ड के निर्देशों को लागू कराने का काम किया। प्रदूषण के बढ़ते खतरे को देखते हुए बोर्ड ने शनिवार व रविवार को औद्योगिक इकाइयां बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा अन्य दिन डीजी सेट भी पूरी तरह बंद रहेेेंगे। इन नियमों को रविवार को कहीं उल्लंघन नहीं होने का दावा किया गया है। बोर्ड की टीम ने आईएमटी चौक से कुछ दूर एक रिहायशी भवन के निर्माण कार्य को लेकर निर्माताओं को नोटिस जारी किया है। इन पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

सड़क पर पानी छिड़ककर रोका धूल का उड़ना
शहर की जर्जरहाल सड़कों पर उड़ती धूल ने रविवार को लोगों को कम परेशान किया। इसकी वजह सड़क पर पानी डाला जाना रहा। पानी की वजह से मिट्टी जम गई और धूल नहीं उड़ी। इससे वहां से गुजरने वाले लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश होने तक नहीं सुधरेगी हवा
हवा की गुणवत्ता में अभी सुधार नहीं आया है। रविवार को भी एक्यूआई अधिकतम 338 दर्ज किया गया। यह औसत 206 रहा। प्रदूषण का यह स्तर अभी बारिश होने तक इसी तरह बने रहने की संभावना है। इसलिए बोर्ड ने औद्योगिक इकाइयों व निर्माण कार्यों पर अगले निर्देशों तक रोक लगाई है।

वर्जन
बोर्ड के निर्देशों के बावजूद भवन निर्माण करने वालों पर जुर्माना लगाया गया है। इन्हें नोटिस के साथ नियमों का उल्लंघन नहीं करने की हिदायत भी दी गई है। यह कार्रवाई जारी रहेगी। यदि बोर्ड के निर्देशों का उल्लंघन पाया जाता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- रवींद्र यादव, एसडीओ, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed