{"_id":"6931d16e7cb87d083306d2e3","slug":"despite-high-prices-demand-for-almonds-has-increased-in-winter-rohtak-news-c-196-1-nnl1003-133084-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: ऊंचे दाम के बावजूद सर्दियों में बादाम की बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: ऊंचे दाम के बावजूद सर्दियों में बादाम की बढ़ी मांग
Thu, 04 Dec 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 04 Dec 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-05शहर में एक स्टोर से बादाम खरीदता व्यक्ति। संवाद
- फोटो : गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
नारनौल। ठंड में शहर के बाजारों में बादाम की मांग तेजी से बढ़ गई है। दुकानों से लेकर बड़े स्टोरों तक विभिन्न वैरायटी के बादाम आकर्षक ढंग से सजे दिखाई दे रहे हैं। लोग न सिर्फ इन्हें खाने के लिए खरीद रहे हैं बल्कि मिठाइयों में उपयोग होने वाले खास व्यंजनों में भी बादाम का भरपूर इस्तेमाल कर रहे हैं।
बादाम विक्रेता आदित्य, तेजप्रकाश, ईश्वर और गोपाल के अनुसार बाजार में इस समय कई प्रकार की वैरायटी उपलब्ध हैं जिनकी कीमत 750 रुपये प्रति किलो से शुरू होकर 3200 रुपये प्रति किलो तक है।
इनमें सबसे अधिक बिक्री 820 रुपये किलो वाले बादाम की हो रही है। दुकानदारों ने बताया कि सबसे महंगे मामरा बादाम की कीमत 3200 रुपये प्रति किलो है जिसके बावजूद इसकी मांग बनी हुई है।
विज्ञापन
व्यापारियों का कहना है कि शहर की लगभग 150 से अधिक दुकानों पर बादाम बेचे जा रहे हैं और अधिकांश दुकानों पर प्रतिदिन करीब 10 किलो बादाम की बिक्री हो रही है। विवाह-शादियों का सीजन भी मांग बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है क्योंकि समारोहों में बादाम का उपयोग मिठाइयों, ड्राई फ्रूट पैक और खाद्य पदार्थों में खूब हो रहा है।
दुकानदारों के अनुसार सर्दियों में बादाम का सेवन स्वास्थ्य के लिए विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है। बादाम शरीर को गर्मी देता है, पाचन को दुरुस्त करता है रोग प्रतिरोध क्षमता को मजबूत बनाता है और दिमाग के लिए बेहद उपयोगी होता है।
इसके अलावा यह त्वचा को चमकदार बनाने और वजन नियंत्रित रखने में भी सहायता करता है। लोग बादाम को भिगोकर, सूखा या दूध में मिलाकर सेवन कर रहे हैं जिससे पूरे दिन शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। बढ़ती सर्दी के साथ बादाम का बाजार अभी और गर्म रहने की संभावना जताई जा रही है।