फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Deputy Prime Minister honored Dr. Sulakshana in Nepal

Rohtak News: नेपाल में उप प्रधानमंत्री ने डॉ. सुलक्षणा को किया सम्मानित

Tue, 18 Jun 2024 04:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 18 Jun 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Deputy Prime Minister honored Dr. Sulakshana in Nepal
17सीटीके06... नेपाल में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित करते उप प्रधानमंत्री नारायण काजी श्रेष्ठ
रोहतक। गांव बहलबा की बेटी व अजायब की बहू डॉ. सुलक्षणा अहलावत को त्रिभुवन विश्वविद्यालय काठमांडू में नेपाल के उप प्रधानमंत्री नारायण काजी श्रेष्ठ व सांसद डॉ. अमरेश कुमार सिंह ने शिक्षा रत्न सम्मान 2024 देकर सम्मानित किया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर यह सम्मान हिंदी केंद्रीय विभाग, त्रिभुवन विश्वविद्यालय, काठमांडू की ओर से दिया गया।
विज्ञापन

वर्ष 2006 से डॉ. सुलक्षणा शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। वर्ष 2013 से मेवात में अंग्रेजी प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए वह पहले भी अनेक मंचों से सम्मानित हो चुकी हैं। वह कई पुस्तकों एवं शोध पत्रिकाओं का संपादन कर चुकी हैं। शिक्षा के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय परिषद गुरु विद्यापीठ की ब्रांड एंबेसडर हैं। शिक्षाविद के साथ वे कवयित्री व समाज सेविका भी हैं। नेपाल से आते ही रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राज्य स्तर पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, पूर्व गृहमंत्री अनिल विज व कैबिनेट मंत्री कुंवर संजय सिंह के हाथों सम्मान प्राप्त हुआ। उन्हें सम्मानित होने पर पार्षद, गांवों के सरपंचों व पूर्व सरपंचों समेत अन्य व्यक्तियों ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed