{"_id":"67045a6197446183d70a89c4","slug":"deputy-election-commissioner-reviewed-vote-counting-arrangements-in-the-district-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-114438-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर ने की जिले में मतगणना प्रबंधों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर ने की जिले में मतगणना प्रबंधों की समीक्षा
विज्ञापन
07jjrp16- झज्जर। मतदान को लेकर वीसी में भाग लेते डीसी व अन्य अधिकारी। स्त्रोत- प्रचार विभाग
झज्जर। भारत निर्वाचन आयोग के उप चुनाव आयुक्त ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में मतगणना तैयारियों की समीक्षा की। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी शक्ति सिंह ने मतगणना प्रबंधों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। इस दौरान उप चुनाव आयुक्त ने जिला प्रशासन को सफलतापूर्वक निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न करवाने के लिए बधाई दी।
वीसी के दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी पंकज अग्रवाल भी ऑनलाइन मोड में मौजूद रहे व मतगणना के संदर्भ में दिशा-निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत अधिकारियों को संबोधित करते हुए डीसी ने कहा कि जिले में मतगणना को लेकर चुनाव आयोग के नियमानुसार तमाम तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग मतगणना कक्ष स्थापित किए गए हैं।
ऑनलाइन मीटिंग के दौरान मतगणना के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक मुक्तानंद अग्रवाल (आईएएस) व अबनिकांता पटनायक(आईएएस), नारायण चंद्र विश्वास (आईएएस), एजे दिसाई (आईएएस) भी मौजूद रहे। इसके अलावा एडीसी सलोनी शर्मा, प्रवेश कादयान सहित अन्य अधिकारी वीसी के दौरान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
डीसी ने किया निरीक्षण
जिला निर्वाचन अधिकारी शक्ति सिंह ने सोमवार को नेहरू कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र का निरीक्षण करते हुए मंगलवार आठ अक्तूबर को मतगणना के दिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतगणना थ्री लेयर सुरक्षा घेरे में की जाएगी व केवल अधिकृत व्यक्तियों की कॉलेज में एंट्री होगी। सुबह 8 बजे से जिले के चार विधानसभा बहादुरगढ़, बेरी, झज्जर और बादली के लिए मतगणना प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी। उन्होंने कहा कि काउंटिंग एजेंट एवं काउंटिंग स्टाफ के लिए अलग-अलग प्रवेश की व्यवस्था रहेगी।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर एडीसी सलोनी शर्मा, रिटर्निंग अधिकारी झज्जर रविंद्र यादव, रिटर्निंग अधिकारी बादली सतीश यादव, रिटर्निंग अधिकारी बहादुरगढ़ परमजीत सिंह चहल, रिटर्निंग अधिकारी बेरी रविंद्र मलिक, डीएमसी परवेश कादियान, उप तहसीलदार निर्वाचन सुरेंद्र कुमार उपस्थित रहे।
पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में हुआ रेंडमाइजेशन
हरियाणा विधानसभा आम चुनाव की आठ अक्तूबर को होने वाली मतगणना को लेकर मतगणना स्टाफ के दूसरे रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया सोमवार को काउंटिंग ऑब्जर्वर की मौजदूगी में संपन्न हुई। नेहरू कॉलेज में चारों विधानसभा की मतगणना के लिए अलग से प्रबंध किए गए हैं। 8 अक्तूबर को सुबह मतगणना स्टाफ की फाइनल रेंडमाइजेशन किया जाएगा।