फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Deputy Commissioner Sachin Gupta reviewed the National Non-Communicable Disease Control Programme.

Rohtak News: उपायुक्त सचिन गुप्ता ने राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा की

Sat, 14 Mar 2026 02:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner Sachin Gupta reviewed the National Non-Communicable Disease Control Programme.
रोहतक। लघु सचिवालय स्थित सभागार में उपायुक्त सचिन गुप्ता ने शनिवार को राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में 30 वर्ष से अधिक आयु के 4.62 लाख से ज्यादा लोगों को एनसीडी पोर्टल पर पंजीकृत किया जा चुका है जो निर्धारित लक्ष्य से अधिक है।
विज्ञापन

करीब 3.72 लाख लोगों की उच्च रक्तचाप, मधुमेह और अन्य गैर-संचारी रोगों के लिए स्क्रीनिंग की जा चुकी है। 27,500 से अधिक उच्च रक्तचाप के मरीज उपचाराधीन हैं और 22,000 से अधिक मधुमेह के मरीज उपचार प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की। डीसी ने कहा कि जिले में नवजात मृत्यु दर लगभग 9.6 है जबकि हरियाणा का औसत 19 है। शिशु मृत्यु दर जिले में लगभग 16.7 है जबकि राज्य औसत 26 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों की मृत्यु दर लगभग 18.6 दर्ज की गई है जो प्रदेश औसत 30 से काफी कम है। उन्होंने कहा कि अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 के बीच जिले में 238 बच्चों की मृत्यु दर्ज की गई।

उपायुक्त ने कहा कि सभी संस्थागत प्रसव के मामलों में प्रसूता और नवजात को 48 घंटे तक स्वास्थ्य संस्थान में निगरानी में रखा जाए। जिले 16 से 21 मार्च तक विशेष टीकाकरण सप्ताह मनाया जाएगा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed