फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Deputy Commissioner interacted with the students of Super-40 first batch.

Rohtak News: उपायुक्त ने सुपर-40 प्रथम बैच के विद्यार्थियों से किया संवाद

Sat, 02 May 2026 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner interacted with the students of Super-40 first batch.
रोहतक। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने जिले में सुपर-100 की तर्ज पर शुरू किए गए सुपर 40 कार्यक्रम के पहले बैच के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। इस दौरान आगामी नीट परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए नियमित कठिन परिश्रम करें।
विज्ञापन

वे हिसार रोड स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा विभाग की ओर से शुरू किए गए नीट क्रैश कोर्स के प्रथम बैच के विद्यार्थियों से संवाद कर रहे थे। यह बैच गत 1 अप्रैल से शुरू हुआ है। उन्होंने विद्यार्थियों को नीट परीक्षा के बारे में महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक ने कहा कि यह पहल उन विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई है, जो सुपर 100 में प्रवेश नहीं पा सके। सुपर 100 की तर्ज पर जेईई व नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी गीता राठी, प्राचार्या डॉ. श्वेता अहलावत, जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. सुनील मान व अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed