{"_id":"64581d45b3dc8f5edd067ee4","slug":"deputy-chief-minister-playing-coalition-for-his-selfishness-abhay-chautala-rohtak-news-c-17-roh1020-146940-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने स्वार्थ के लिए गठबंधन निभा रहे उपमुख्यमंत्री : अभय चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने स्वार्थ के लिए गठबंधन निभा रहे उपमुख्यमंत्री : अभय चौटाला
विज्ञापन
गांव सुडाना परिवर्तन पद यात्रा के दौरान इनेलो विधायक अभय चौटाल के साथ कार्यकर्ता । विज्ञप्ति
रोहतक। सीएम सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि जजपा की कभी बात नहीं मानी। उपमुख्यमंत्री अपने स्वार्थ के लिए गठबंधन निभा रहे हैं। उसे जेल जाने का भी डर है। भाजपा गठबंधन सरकार ने झूठे वादे कर सत्ता हथियाई है। हरियाणा बर्बादी की राह पर है। जजपा सिर्फ अपने स्वार्थ के चलते भाजपा से गठबंधन निभा रही है। थोड़ा भी आत्म सम्मान होता तो उपमुख्यमंत्री तुरंत समर्थन वापस ले लेते। यह कहना है इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला का। वे रविवार को गांव सुंडाना, बलंभ, गडी, आंवल, लाहली, मुरादपुर टेकना, मोखरा में परिवर्तन यात्रा के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे।
प्रदेश और देश की राजनीति में एक नया अध्याय लिखने का दावा करते हुए इनेला नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल साफ साफ कह चुके है कि उपमुख्यमंत्री जनता के बीच जाकर लोगों को गुमराह कर रहे है कि 90 फीसदी से अधिक वादे उन्होंने पूरे किए हैं। सच्चाई तो यह है कि जजपा ने गठबंधन के जरिए प्रदेश में लूट मचा रखी है। इसे जनता कभी माफ नहीं करेगी। पूर्व सीएम पर भी निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस कमजोर हुई है तो इसके जिम्मेदार पूर्व सीएम हैं।
उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन यात्रा प्रदेश और देश की राजनीति में एक नया अध्याय लिखेगी। जिस प्रकार चौधरी देवी लाल के न्याययुद्ध के बाद समूची सत्ता में बड़ा बदलाव आया था ठीक वैसे ही परिवर्तन पदयात्रा भी राजनीति में एक नया बदलाव करते हुए इतिहास रचेगी। आने वाले चुनावों में सत्ता के अहंकारियों को मुंह की खानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि कहीं किसी को रोजगार नहीं मिला, अस्पतालों में दवाइयां और डाक्टर नहीं, स्कूलों में अध्यापक नहीं, कामगारों को काम नहीं, उद्योग धंधे ठप पड़े हैं। इसके बावजूद प्रत्येक नागरिक कर्जदार क्यों हो गया। इस बारे में सरकार जनता के समक्ष स्थिति स्पष्ट करे।
विज्ञापन
मौके पर नफे सिंह राठी, सुनैना चौटाला, कर्ण चौटाला, भाली पहलवान, रणबीर मंदौला, कृष्ण कौशिक, बलवंत मायना, डॉ. नफे लाहली, सतीश राठी, रामपाल, कुंती, सुनीता नांदल, सुशीला राणा समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष पर कसा तंज
इनेलो प्रधान महासचिव ने भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका पर भी तंज कसते हुए कहा कि रणबीर ने कई बार परिवर्तन किया है। उसे पहले ही सरकार की महक आ जाती है कि किसकी सरकार बनेगी। उसी समय वह परिवर्तन कर जाएगा। आप लोग देख लेना इनेलो की सरकार बनने पर वह आप लोगों के साथ खड़ा मिलेगा।