फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Deputy Chief Minister Dushyant Chautala targeted former CM Bhupinder Hooda and his uncle Abhay Singh Chautala

Dushyant Chautala: 35 साल का कैसे बूढ़ा हो जाऊं, अभय चौटाला बताएं क्या कर रहे हैं हुड्डा से समझौता

Sat, 15 Apr 2023 09:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 15 Apr 2023 09:37 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा व अपने चाचा अभय सिंह चौटाला पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि साढ़े तीन साल में ऐसा कौन सा छह माह का समय बीता है जब कोई न कोई स्कैम बनाकर मेरे नाम नहीं किया गया हो जबकि कोई साक्ष्य किसी के पास नहीं हैं।

विज्ञापन
Deputy Chief Minister Dushyant Chautala targeted former CM Bhupinder Hooda and his uncle Abhay Singh Chautala
दुष्यंत चौटाला - फोटो : facebook.com/dchautala

विस्तार

हुड्डा के गढ़ में पहुंचे दुष्यंत के निशाने पर नेता प्रतिपक्ष रहे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर उन्होंने सीधा हमला किया। कहा कि वह 35 साल के हैं, अब भूपेंद्र हुड्डा की तरह बूढ़े कैसे हो जाएं। सिर्फ कहने से बात नहीं बनती। पूर्व सीएम अपने 10 साल के कार्यकाल का रिकाॅर्ड ले आएं और वह अपने साढ़े तीन साल का रिकाॅर्ड ले आते हैं, पता चल जाएगा किसने अधिक काम किए हैं।

विज्ञापन


सत्ता से बाहर होने के बाद वह किसी भी हद तक जा सकते हैं। ऐसे ही चाचा अभय चौटाला को भी साढ़े तीन साल से केवल मैं ही दिखाई देता हूं। उनकी मंशा सिर्फ जननायक जनता पार्टी (जजपा) को आगे बढ़ने से रोकने की है। वह बता सकते हैं कि क्या वह कांग्रेस से समझौता कर रहे हैं।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने यह बात शनिवार को हरियाणा के रोहतक में जिला विकास भवन में आयोजित जिला लोक सपंर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि साढ़े तीन साल में ऐसा कौन सा छह माह का समय बीता है जब कोई न कोई स्कैम बनाकर मेरे नाम नहीं किया गया हो जबकि कोई साक्ष्य किसी के पास नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रजिस्ट्री घोटाले की बात करते हैं जबकि रेवेन्यू को 1200 करोड़ से 10 हजार करोड़ पहुंचाया है। पहले रातोंरात अवैध कॉलोनियों को परमिट दिया जाता था, आज ऐसा नहीं है। हम इंस्फ्रास्ट्रक्चर, प्लानड डेवलेपमेंट पर कार्य करते हैं। डिप्टी सीएम ने सवाल उठाया कि रोहतक में अधिगृहीत भूमि रिलीज के मामले में आज भी सुप्रीम कोर्ट का निर्णय लंबित है। इसे क्यूं दबाया गया था?

किसानों की जमीन लेने पर सबसे बड़ी जांच होनी थी। आज किसानों की जमीन जबरन नहीं ली जाती, इसे किसान की इच्छा से लिया जाता है। वर्तमान में ई-भूमि के माध्यम से जमीन ली जाती है। फसल बीमा पर कंपनी व बैंक के संबंध में उन्होंने कहा कि यह केंद्र सरकार का मामला है। राज्य सरकार का इसमें हिस्सा होता है, लेकिन वह किसानों के साथ गलत नहीं होने देंगे।

भाजपा नेताओं की बयानबाजी पर कसे तंज
उप मुख्यमंत्री ने जजपा पर सवाल उठाने वाले भाजपा नेताओं को भी आड़े हाथों लिया। कहा कि उनसे हार की टीस सहन नहीं हो रही है और जो मन में आ रहा है, वह बयानबाजी कर रहे हैं। जजपा-भाजपा गठबंधन सरकार में कोई कमी नहीं हैं। हम जनता के लिए जितना कार्य कर सकते हैं, उतना कर रहे हैं। विरोधियों का क्या है जैसे-जैसे चुनाव आएगा पता नहीं क्या-क्या कहेंगे।


वैल्यू कट और लस्टर लॉस की भरपाई करेगी प्रदेश सरकार
किसानों के गेहूं पर वैल्यू कट और लस्टर लॉस की भरपाई प्रदेश सरकार करेगी। केंद्र सरकार क्या निर्णय लेती है पता नहीं, लेकिन प्रदेश में किसानों को नुकसान नहीं होगा। इस संबंध में खरीद एजेंसियों को निर्देश दे दिए गए हैं ताकि किसानों को फसल बिक्री में समस्या न हो। रोहतक में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शनिवार को प्रेस प्रतिनिधियों के समक्ष इसकी घोषणा की। इससे पहले उन्होंने रोहतक में अनाज मंडी का भी निरीक्षण किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed