फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Deposit the amount of enhancement by June 15: Dr. Gupta

15 जून तक जमा करवाएं एन्हांसमेंट की राशि : डॉ. गुप्ता

Wed, 09 Jun 2021 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Deposit the amount of enhancement by June 15: Dr. Gupta
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के टॉप डिफॉल्टर 15 जून 2021 तक एन्हांसमेंट की लंबित राशि जमा करवाएं। सरकार की लास्ट एंड फाइनल सेटलमेंट स्कीम का लाभ उठाएं। उक्त बातें अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने विकास भवन में प्राधिकरण के टॉप-50 एन्हांसमेंट डिफॉल्टर के मामलों की सुनवाई के दौरान कही। डॉ. गुप्ता ने प्लॉट धारकों से कहा कि वे प्राधिकरण की संपदा अधिकारी से मिल कर अपनी समस्याओं का निपटारा करवाएं। हर हाल में 15 जून तक एन्हांसमेंट की लंबित राशि जमा करवाएं। सरकार ऐसे प्लाट धारकों के लिए ही यह सेटलमेंट स्कीम लाई है। सरकार द्वारा इस योजना के तहत विशेष छूट दी गई है।
विज्ञापन

बुधवार को लोगों से मिलेंगी संपदा अधिकारी
एसीएस डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्लाट धारक एन्हांसमेंट या अन्य शिकायतों को लेकर हर बुधवार को संपदा अधिकारी से उनके कार्यालय में मिल सकते हैं। संपदा अधिकारी हर बुधवार को दोपहर दो से शाम पांच बजे तक कार्यालय में उपस्थित रह कर प्लाट धारकों की शिकायतों का समाधान करेंगी। इस अवसर पर उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार, निगम कमिश्नर प्रदीप गोदारा, एडीसी महेंद्र पाल, प्राधिकरण की संपदा अधिकारी व सांपला की एसडीएम श्वेता सुहाग, सीटीएम ज्योति मित्तल, डीएसपी सज्जन कुमार, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी शैलेट जोस भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed