फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Department of Psychology offering careers in academic, research and human resource management

Rohtak News: शैक्षिक, रिसर्च व मानव संसाधन प्रबंधक में कॅरिअर प्रदान कर रहा मनोविज्ञान विभाग

Sat, 14 Jun 2025 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 14 Jun 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Department of Psychology offering careers in academic, research and human resource management
रोहतक। 12वीं के बाद अगर आप कुछ अलग करना चाहते हैं तो मनोविज्ञान (साइकोलॉजी) एक अच्छा विकल्प है। इसमें कॅरिअर बनाने के लिए पहले बैचलर डिग्री और उसके बाद मास्टर डिग्री हासिल करनी होती है। इसमें स्वास्थ्य, क्लिनिकल, शैक्षिक, रिसर्च, व्यावसायिक काउंसिलिंग, न्यूरो, खेल, व्यायाम और फोरेंसिक जैसे विषयों में विशेषज्ञता हासिल कर सकता है। इसके अलावा, साइकोलॉजिस्ट, काउंसलर, मानव संसाधन प्रबंधक और प्रोफेसर आदि बन सकते हैं। जिले के दो कॉलेज में यह कोर्स उपलब्ध है।
विज्ञापन

राजकीय महिला महाविद्यालय शमशेर हुड्डा ने बताया कि साइकोलॉजी मानव मन और व्यवहार का अध्ययन है। इसके जरिए छात्र मस्तिष्क को पढ़ने की भाषा सीखते हैं। इसमें व्यक्ति की परेशानियों का निदान करने के लिए वैज्ञानिक नियमों और थ्योरी का प्रयोग किया जाता है।
विज्ञापन

साइकोलॉजी अध्ययन और रिसर्च का सबसे ज्यादा प्रयोग मानसिक रोगों को समझने, उनका इलाज करने और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में किया जाता है। उन्होंने बताया कि साइकोलॉजी कई तरह की होती है, जैसे चाइल्ड साइकोलॉजी, क्लिनिकल साइकॉलोजी, क्रिमिनल साइकोलॉजी व सोशल साइकोलॉजी आदि। राजकीय महिला महाविद्यालय में 60 सीट व 4664 रुपये फीस है। वहीं, नेकीराम कॉलेज में 40 सीट व 5024 रुपये फीस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed