फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Department is getting non-teaching work done from computer PGT

Rohtak News: कंप्यूटर पीजीटी से गैर शिक्षक कार्य करवा रहा विभाग

Sun, 22 Jun 2025 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Department is getting non-teaching work done from computer PGT
रोहतक। हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (हसला) की मॉडल टाउन स्थित स्कूल में बैठक हुई, जिसमें पीजीटी कंप्यूटर साइंस ने अपनी व्यावहारिक दिक्कत संगठन के सामने रखी। बताया कि शिक्षा विभाग कंप्यूटर लेक्चरर से गैर शैक्षणिक कार्य करवाता है। हसला के राज्य प्रधान सतपाल सिंधु ने विभाग के अधिकारियों के सामने समस्या को उठाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

हसला के चरखी-दादरी के जिला अध्यक्ष विद्यानंद श्योराण ने बताया कि शिक्षा विभाग व अन्य विभागों के अधिकारी लेक्चरर कंप्यूटर साइंस को कई गैर शैक्षणिक जैसे लिपिकीय और डाटा एंट्री जैसे कार्यों में लगाते हैं। इससे छात्रों का शैक्षणिक प्रदर्शन प्रभावित होता है।
विज्ञापन

छात्र ऐसे कार्यों के कारण कंप्यूटर साइंस विषय का चयन नहीं कर पाते। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनाना, भिवानी के लेक्चरर मंजीत सिंह ने कहा कि तकनीकी कार्य व ऑनलाइन कार्य के नाम पर परेशान किया जाता है। हसला राज्य प्रधान सतपाल सिंधु ने कहा कि पीजीटी कंप्यूटर साइंस की शिकायतें व सुझाव को उच्च अधिकारियों के सामने रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर हसला के पिल्लू खेड़ा ब्लॉक प्रधान शशिकांत, किरण सिवाच, दीप्ति सहरावत, तृप्ति श्योराण, सीमा मलिक, आशीष कादियान, रामवतार, सुरेंद्र, दीपक सैनी, दिनेश दहिया, रिंकू करदाम, मनोज कुमार, रविंद्र, हितेश, विदुषी कटारिया, प्रियंका, ज्योति चहल व अनुज गुप्ता भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed