फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dengue spreads its legs...five to eight patients are being found daily

Rohtak News: डेंगू ने पसारे पांव...रोजाना मिल रहे पांच से आठ मरीज

Sun, 02 Nov 2025 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 02 Nov 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Dengue spreads its legs...five to eight patients are being found daily
06...डॉ. मंदीप, मेडिसन विभाग
रोहतक। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। एक सप्ताह से रोजाना पांच से आठ नए केस सामने आ रहे हैं। अब तक डेंगू के 148 मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 4,869 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। मेडिसिन विभाग से डॉक्टर मंदीप का कहना है कि आने वाले दो महीने तक केस बढ़ सकते हैं। सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

पिछले साल की तुलना में इस साल डेंगू के मरीज कम मिले हैं लेकिन अभी दो महीने बाकी हैं। इस गति से डेंगू के केस मिलते रहे तो संख्या पिछले साल के मुकाबले बढ़ सकती है। डॉक्टर ने कहा कि इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अभियान भी चलाया जा रहा है। बावजूद इसके डेंगू के केस मिल रहे हैं।
विज्ञापन

अब तक 25 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। फिलहाल अस्पताल में कोई मरीज भर्ती नहीं हैं। वहीं, 123 मरीजों का इलाज ओपीडी में किया गया है। डेंगू के साथ मलेरिया के पांच और चिकनगुनिया के तीन केस भी सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू के 74 केस ग्रामीण क्षेत्रों से और 74 शहरी इलाकों से हैं। इनमें 66 महिलाएं और 82 पुरुष शामिल हैं। शुक्रवार को सुभाष नगर में एक नया केस मिला। वीरवार को भी जिन इलाकों से नए केस मिले, उनमें आदर्श नगर से एक, आंवल से दो, पिलाना से एक, निंदाना से एक, बोहर से एक और रिटौली से एक केस शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed