फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dengue cases on the rise due to changing weather, the figure reaches 57 in the district

Rohtak News: बदलते मौसम में बढ़ रहे डेंगू के केस, जिले में आंकड़ा 57 पहुंचा

Tue, 28 Oct 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 28 Oct 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Dengue cases on the rise due to changing weather, the figure reaches 57 in the district
27जेएनडी04: डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए पानी की टंकी में लारवे की जांच करते हुए स्वास्थ्य कर
जींद। जिले में सोमवार को डेंगू के तीन और मरीज मिले हैं। अब जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 57 तक पहुंच गई है। वहीं चिकनगुनिया के छह मामले आ चुके हैं। जिले में लगातार मच्छर जनित बीमारियों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है जो स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में अर्बन इस्टेट निवासी 23 वर्षीय युवक, घिमाना निवासी 32 वर्षीय युवक व शहर की विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय महिला संक्रमित मिली। इन तीनों केसों की हिस्ट्री शहर के ही नागरिक अस्पताल की है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया है। स्वास्थ्य विभाग अब इनके घरों के आसपास लार्वा को खत्म करने के लिए फॉगिंग करेगा। अगर इनके परिजन भी बीमार हैं तो उनके भी रक्त के सैंपल लेकर डेंगू की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए हैं ताकि डेंगू के लार्वा को नष्ट किया जा सके और क्षेत्र में अन्य लोगों को डेंगू से बचाया जा सके।
जिलेभर में स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए लगभग 200 से ज्यादा टीमों को शहर की कालोनियों व गांवों में जागरूकता के लिए उतारा हुआ है।
इसके बावजूद भी जिले में डेंगू के मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यह स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंताजनक है। अगर इस तरह से मामले बढ़े तो जिले के लोगों के लिए भी खतरे से खाली नहीं है।

वर्जन
लीकेज पानी को ठीक करने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग व नगर परिषद के अधिकारियों को भी निर्देश दिए जाते हैं ताकि लोगों को स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध रहे और बीमारियों को फैलने से रोका जा सके। -डॉ. बिजेंद्र ढांडा, नोडल अधिकारी मलेरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed