फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Demonstration of farmers for compensation

Rohtak News: मुआवजे के लिए किसानों का प्रदर्शन

Thu, 17 Oct 2024 05:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 17 Oct 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of farmers for compensation
रोहतक। फसल खराबे का मुआवजा जारी करवाने और अन्य समस्याओं को लेकर बुधवार को किसान सभा ने कृषि विभाग के बाहर प्रदर्शन करने के बाद कृषि उपनिदेशक डॉ. सुरेंद्र मलिक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

अखिल भारतीय किसान सभा के जिला सचिव बलवान सिंह ने बताया कि किसानों का मुआवजा और बीमा क्लेम से संबंधित समस्याओं को लेकर किसानों ने एग्रो मॉल में एकत्रित होकर बैठक की। इसके बाद कृषि विभाग के बाहर प्रदर्शन किया। कृषि उपनिदेशक को दिए गए मांगपत्र में कहा कि मार्च में ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों, सब्जियों की फसलें बर्बाद हुई थीं। इसमें बीमित किसानों का बीमा क्लेम एकमुश्त तरीके से दिया जाए। इसी प्रकार खरीफ 2023 की कपास इत्यादि फसलों का भी बीमा क्लेम बकाया है। यह भी जल्द दिलवाया जाए। किसानों ने कहा कि डीएपी, यूरिया, बीज पर किसानों की मर्जी के बिना अन्य सामग्री जबरन न दी जाए।
विज्ञापन

किसान सभा के राज्य महासचिव सुमित सिंह ने कहा कि बीमा कंपनियां अपनी मनमानी पर उतारू हैं। रबी की फसल खराब हुए 7 महीने और खरीफ के नुकसान को 1 साल हो चुका है, लेकिन अभी तक क्लेम नहीं मिला। जब बीमा करवाने की तारीख तय है तो किसानों को क्लेम मिलने की तारीख क्यों तय नहीं है। इसी प्रकार राजस्व विभाग का मुआवजा रबी 2022, 2023 का भी बकाया है। रबी 2024 में ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों का क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दर्ज नुकसान का भी मुआवजा किसानों को नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed